Jammu Kashmir; दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज पर सफल रहे सभी ट्रायल, पुल पर इस दिन से दौड़ेगी ट्रेन

जम्मू, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज (Arch Bridge) पर ट्रेन दौड़ाने का सपना पूरा होने के करीब है। सब कुछ सही रहा तो रियासी से इस पुल से होते हुए कश्मीर तक ट्रेन पर सफर का सपना 15 अगस्त तक पूरा हो सकता है। इसके लिए सुरक्षा ट्रायल लगभग पूरे हो चुके हैं।

नए रेलवे स्‍टेशन पर हो चुकी तैयारी

रियासी में नए बने रेलवे स्टेशन पर तैयारी हो चुकी है। बस अब इंतजार रेल मंत्रालय से हरी झंडी का है। उम्मीद है कि जल्द घोषणा हो सकती है। इस सेवा के शुरू होने से यात्री रियासी से कश्मीर के बारामुला तक यात्रा कर सकेंगे। इस संबंध में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह परियोजना सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल परियोजना का हिस्सा है। इसका ज्यादातर हिस्सा पूरा हो चुका है।

संगलदान स्टेशन तक ट्रेन का संचालन शुरू

बारामुला से श्रीगनर होते हुए जम्मू संभाग के रामबन जिले के संगलदान स्टेशन तक ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। गत माह जम्मू संभाग के बनिहाल के संगलदान से रियासी के बीच 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आठ कोच वाली ट्रेन का सफलतापूर्वक ट्रायल हो चुका है। सभी ट्रायल रेलवे सुरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देशवाल की उपस्थिति में हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ORACLE LAYOFFS; अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !

    रायपुर, अमेरिकी IT कंपनी Oracle ने दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन छंटनियों का असर भारत पर भी पड़ा है, जहाँ लगभग 12,000…

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार