JCCJ को भी फिर लगा झटका… ओमप्रकाश देवांगन का भाजपा प्रवेश

रायपुर, JCCJ नेता ओमप्रकाश देवांगन ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। ओपी देवांगन के अलावा रायपुर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चंद्राकर ने भी भाजपा ज्वाइन किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों में प्रवेश का सिलसिला जारी है। भाजपा के कई नेता कांग्रेस में, तो कांग्रेस के कई नेता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।

इधर जनता कांग्रेस व अन्य दलों के नेता बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। भाजपा में आज कई नेताओं, समाज सेवियों ने प्रवेश लिया। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में कई नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया।

जोगी कांग्रेस के पूर्व नेता व बिरगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश देवांगन ने भाजपा ज्वाइन किया। वहीं बिरगांव के 5 पार्षद, 35 छाया पार्षद, सहित पिछड़ा वर्ग समाज, अन्य समाजों के कई बड़े समाज सेवी और युवा नेताओं ने भी भाजपा प्रवेश किया। ओपी देवांगन के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता भी बीजेपी शामिल हुए।

ये हुए भाजपा में शामिल

बिरगाँव के पूर्व महापौर डॉ. ओमप्रकाश देवांगन, एवज देवांगन, डिगेश्वरी एवज देवांगन, बेदराम साहू, अश्वनी चान्द्रे (सभी पार्षद), पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वय भीखम देवांगन व कल्पना पाटिल, पूर्व पार्षद/सभापति द्वय राधेश्याम देवांगन व मन्नू बंजारे, मजदूर नेता (जिला अध्यक्ष) नन्हू दीवान, छाया पार्षदगण निशा सिंह, बल्लू बंजारे, रजत साहू, ओमप्रकाश साहू, धन्नू साहू, जोहन चतुर्वेदी, मोतिनबाई चतुर्वेदी, डॉ. हरीश मेहेर, जगदीश ध्रुव, गोदावरी मानिकपुरी, टिकेश्वर साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, डॉ. ज्वालाप्रसाद धृतलहरे, जीवन यादव, रिकेश साहू, नीरज विश्वकर्मा, डॉ. मनोज पटवा, उमा चौधरी, कोमल साहू, भीखम देवांगन, सोमती धृतलहरे, रमेश नाग, मज़हर इमाम, डोमेश देवांगन, विश्राम देवांगन, कांति वर्मा, पंचवती साहू, ओमप्रकाश साहू, सुनील सिन्हा, खुशबू साहू, सुशीला गोपाल साहू, सुनीता दीनदयाल साहू, एससी जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अनिलकुमार भारती, पूर्व जिला महामंत्री द्वय चतुर्भुज पवार व महेंद्र पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष द्वय विपिन चौबे व नथेला ध्रुव सहित काफी संख्या में युवा नेताओं, समाज प्रमुखों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों ने अपने एक हजार समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

  • Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…