Kangana Ranaut; 12वीं पास कंगन के पास 67 किलो सोना-चांदी व कई फ्लैट्स, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

नईदिल्ली,एजेंसी, संसदीय क्षेत्र मंडी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, उनके पास करोड़ों रुपये का सोना-चांदी है। साथ ही उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत के पास कुल चल-अचल संपत्ति 90 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कई लग्जरी गाड़ियां

उनके पास 8.55 करोड़ रुपये का सोना, चांदी और हीरे हैं। 5.50 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां हैं। पांच करोड़ रुपये कीमत का 6.70 किलो सोना, 55 लाख की 60 किलो चांदी और तीन करोड़ रुपये कीमत के 14 कैरेट हीरे हैं। उनके पास 53,827 रुपये का 2013 माडल का वेस्पा स्कूटर है। 98.25 लाख की बीएमडब्ल्यू, 58.65 लाख की मर्सिडीज बेन्ज़ और 3.91 करोड़ रुपये की मर्सिडीज माइबाह कार है। यह कार मणिकर्णिका फिल्म्स के नाम पंजीकृत है। कंगना की कुल चल संपत्ति 28.73 करोड़ रुपये है।

पंजाब में चार प्लाट और फ्लैट

कंगना ने पंजाब के जीरकपुर में चार प्लाट और प्लैट खरीद रखे हैं। उनकी कीमत 2.46 करोड़ है। मुंबई के पाली हिल्स स्थित घर की कीमत 21.74 करोड़ और मनाली के घर की मार्केट कीमत 2.5 करोड़ है। कुल अचल संपत्ति 62.92 करोड़ रुपये है।

बाप, बहन और भाई सब कंगना के कर्जदार

कंगना ने अपने भाई अक्षत रनौत, पिता अमरदीप रनौत और बहन रंगोली को करोड़ों रुपये का ऋण दे रखा है। तीनों कंगना के कर्जदार हैं। भाई को 70.95, पिता को 28.79 और बहन को पांच करोड़ रुपये ऋण पर दिए हैं। मणिकर्णिका फिल्म्स को 39.97 करोड़ का कर्ज दिया है।

कॉपी राइट, धोखाधड़ी, मानहानि और धार्मिक भावना भड़काने के आरोप

कंगना रनौत पर कॉपी राइट, धोखाधड़ी, मानहानि, धार्मिक भावना भड़काने और विभिन्न समुदाय के लोगों में दुश्मनी पैदा करने आरोप हैं। मुंबई के खार और बांद्रा थाना में तीन केस पंजीकृत हैं। पांच मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

एलआईसी की 50 पॉलिसी

कंगना ने एलआईसी यानी जीवन बीमा निगम की 50 पॉलिसी खरीद रखी हैं। पॉलिसी की कीमत लाखों में है। उनके पास दो लाख रुपये नकदी है। 2021-22 के मुकाबले उनकी सालाना आय 8.18 करोड़ रुपये घटी है। 2021-22 में उनकी आय 12.30 करोड़ थी। जो 2022-2023 में घटकर 4.12 करोड़ रुपये रह गई है।

कंगना पर 17.38 करोड़ की देनदारी

कंगना पर विभिन्न बैंकों की 17.38 करोड़ रुपये की देनदारी है। डीएवी माडल स्कूल चंडीगढ़ से 2003 में जमा दो कक्षा उत्तीर्ण की थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर