KTU प्रोफेसर शाहिद अली के खिलाफ 420 का केस दर्ज; फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप

रायपुर, छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता विश्वविद्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। प्रोफेसर का नाम शाहिद अली है। इनके खिलाफ आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिए इन्होंने नौकरी हासिल कर ली। इस मामले की छानबीन मुजगहन थाने (सेजबहार) की पुलिस कर रही है।

लंबे वक्त से आरोप लगते रहे हैं कि शाहिद अली ने फर्जी दस्तावेज के जरिए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में नौकरी ले ली, मगर अब इस मामले में थाने में केस दर्ज कर लिया गया है । इससे पहले भी कई विवादों में शाहिद अली घिरते रहे हैं मगर इस बार मामला जरा टेढ़ा हो गया है।

विश्वविद्यालय के ही दूसरे पर एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल ने शाहिद अली के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि डॉक्टर शाहिद अली ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का उपयोग करके विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद हासिल किया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनके दस्तावेजों के जारीकर्ता संस्थानों के साथ ही गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से मिले प्रमाण पत्र की असलियत की पुष्टि की जा सकती है। शिकायतकर्ता ने दावा भी किया है कि वह सारे दस्तावेज उपलब्ध करा देंगे।

शिकायतकर्ता छेड़छाड़ का आरोपी

शाहिद अली के खिलाफ शिकायत करने वाले शैलेंद्र खंडेलवाल के खिलाफ इससे पहले यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी । छात्रा ने दावा किया था कि अपने कमरे में बुलाकर शैलेंद्र खंडेलवाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। खंडेलवाल को फिलहाल जमानत मिल चुकी है।

  • Related Posts

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……