CHARGE;संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला

रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति का पदभार एवं कार्य दायित्व आयुक्त रायपुर संभाग महादेव कावरे ने कल ग्रहण किया। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने विधिवत अधिसूचना जारी कर राज्यपाल एवं कुलाधिपति को सूचित किया है।

उल्लेखनीय है कि कुलपति का विस्तृत प्रशासनिक एवं सुदीर्घ अनुभव है। नवनियुक्त कुलपति का स्वागत कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा रा.प्र.से. ने किया। तत्पश्चात एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा को विदाई, स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, आधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कुलपति ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि अकादमिक और शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाए। विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की समग्र उन्नति एवं उनकी प्रतिभा के निखार के लिए अध्ययन विभाग में नियमित अध्यापन के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करें।

कुलपति द्वारा कुलसचिव को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पत्रकारिता, मीडिया शिक्षा और मीडिया इंडस्ट्रीज के साथ लिंकेज कार्यक्रमों एवं अकादमिक करिकुलम को प्राथमिकता के साथ बेहतर एवं नवोन्मेषी रूप से क्रियान्वित करें। मीडिया शिक्षा में रोजगारोन्मुखी ट्रेनिंग में विशेष पहल हो I श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रेरणा और आदर्श से प्रेरित यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मीडिया गुरुकुल के रूप में देश भर में प्रतिष्ठा अर्जित करें, यह हम सब का प्रयास हो। श्री कावरे ने छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों और सुशासन के अनुरूप पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा से छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों के विद्यार्थी, समाज के ओबीसी, एससी, एसटी सहित गरीब वर्ग को अधिक अधिक से अधिक लाभ हो ऐसा सार्थक कार्य होना चाहिए।

  • Related Posts

    TRANSFER; महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है।…

    GOVT; जीरामजी-पीएम आवास योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

    0 संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर रायपुर, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में गत दिवस पंचायत एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती