KTU; पत्रकारिता विश्वविद्यालय की अमानत राशि में कटौती, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

0 तीन हजार रुपए की अमानत राशि को कम कर अब 1000 रुपए किया गया

रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर ने छात्र हित में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की अमानत राशि में बड़ी कटौती की है। अब तक प्रवेश के समय एक बार ली जाने वाली 3000 रुपए की अमानत राशि को कम करके 1000 रुपए कर दिया गया है। इसके साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का शिक्षण शुल्क घटाकर मात्र 1000 रुपए किया गया है। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

विश्वविद्यालय में संचालित पीजीडीसीए (PGDCA) और डीसीए (DCA) पाठ्यक्रमों का शिक्षण शुल्क 4400 रुपए से घटाकर 1000 प्रति सेमेस्टर किया गया है, वहीं पीजीडीजे (PGDJ) पाठ्यक्रम की फीस भी 4950 से घटाकर 1000 प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है।

कुलपति एवं संगागायुक्त महादेव कावरे ने कहा कि इस पहल से छात्रों पर आर्थिक भार कम होगा और अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। इससे विभिन्न सामाजिक, आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सभी पाठ्यक्रमों की अमानत राशि और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के शिक्षण शुल्क को कम करने का उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक संख्या में छात्र कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद की बैठक में शिक्षण शुल्क युक्तियुक्तकरण की अनुशंसा की गई थी। इसका कार्यपरिषद की बैठक में अनुमोदन किया गया है। तत्पश्चात अधिसूचना जारी की गई।  

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा