EXAM; प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 3 अगस्त को,कान में आभूषण है वर्जित, अभ्यर्थी आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े पहने

0 व्यापम द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनिवार्यतः पालन करे -कलेक्टर

रायपुर, जिले में उच्च शिक्षा संचालनालय के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 03 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक 33 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने केंद्राध्यक्ष, परिवहन अधिकारी (आब्जर्वर) की कलेक्ट्रट सभागार में बैठक ली। उन्होंने केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने सभी केंद्रों में दीवाल घड़ी लगाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रातः 10.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। परीक्षा में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी। इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर नवीन कुमार ठाकुर, सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती