RMC;आंधी-तूफान से उखड़े सैकड़ों पेड़, नमस्ते चौक पर टूटकर गिरे ढाचे को हटाकर बाधित सड़क यातायात किया बहाल

0 देर शाम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप अधिकारियों सहित फील्ड में निकले,रातभर चला अभियान

रायपुर, कल संध्या राजधानी शहर रायपुर में अचानक आये तेज आंधी – तूफान से मुख्य मार्गो, व्हीआईपी मार्ग, विभिन्न मार्गो पर अचानक सैकड़ों पेड़ उखड़कर सड़क मार्गो में गिर गए और अनेक मार्गो पर सड़क यातायात बाधित हो गया. नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और आयुक्त विश्वदीप तत्काल राजधानी शहर के विभिन्न मार्गो में अपर आयुक्तगणों, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, स्वास्थ्य विभाग, लोक कर्म विभाग, जल कार्य विभाग, नगर निवेश विभाग, राजस्व विभाग की 10 जोनों की टीमों के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ निकले . अमले ने जेसीबी मशीनों, क्रेन मशीन, श्रमवीरों की सहायता से विभिन्न प्रमुख मार्गो, बाजार क्षेत्रों, वार्डों के भिन्न मार्गो में सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर सड़क यातायात को पुनः बहाल करने की यथासंभव कार्यवाही तत्काल अभियान चलाकर की.

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने देवेन्द्र नगर के नमस्ते चौक के सड़क पर अचानक गिरे बड़े आकार के टूटे हुए ढाचे को तत्काल सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए, आयुक्त विश्वदीप ने राजधानी शहर के व्हीआईपी माना एयरपोर्ट मुख्य मार्ग में अचानक तेज आंधी – तूफान के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ों को शीघ्र सड़क यातायात पुनः बहाल किये जाने तत्काल प्राथमिकता से अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

नगर निगम रायपुर के सभी फील्ड अधिकारी और कर्मचारी फील्ड पर लगातार निकलकर सैकड़ों की संख्या में उखड़कर सड़क पर गिरे पेड़ों को सड़क से हटवाकर सड़क यातायात पुनः बहाल करने अभियान चलाकर यथासम्भव कार्यवाही करते रहे, ताकि शीघ्र यातायात प्रबंध शहर में पुनः बहाल हो सके और नागरिकों को सड़क यातायात की पुनः बहाली से त्वरित राहत सड़क मार्गो में दिलवाई जा सके. नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा विभिन्न प्रमुख चौक – चौराहों में लगाए गए अस्थाई पंडालों को जनहिा में जनजीवन सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर विभिन्न मार्गो के चौराहों पर लगाए गए अस्थाई पंडालों को तत्काल हटवाने की कार्यवाही की गयी. इंटेकवेल में आंधी – तूफान से गिरे अनेक पेड़ों को हटाने त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र को क्लीयर किया गया. 

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के भेट चढ़ा शेड- विधायक पुरन्दर मिश्रा

रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि कल हवा पानी से नमस्ते चौक पर लगी शेड का टूट जाना कॉंग्रेस के भ्रष्टाचार की निशानी है। श्री मिश्रा ने कहा कि ये शेड कॉंग्रेस कार्यकाल में लगा था जो कि अल्प समय में ही दम तोड़ दिया। देवेन्द्र नगर रोड में गर्मी के बचाओ के लिए लगा शेड आंधी तूफान के चलते गिर गया है, इस हादसे के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। बता दें कि गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चली। हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं। देवेंद्र नगर में आंधी-तूफान से सड़क पर राहगिरों के लिए बना शेड गिर गया। इसमें कई कार भी नीचे दब गई हैं। रेस्क्यू काम किया जा रहा है। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया गया।

  • Related Posts

    WEATHER; बारिश से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पड़ेगा धीमा, अब बढ़ेगा तापमान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। हालांकि…

    RAIN; अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व