पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज
रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थक अपराध अंवेशण ब्ययरो { ईओडब्ल्यू } ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना पाए जाने पर अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 90/2020 धारा 13.1 बी,13.2,भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 एवं 120 बी भादंवि के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही शिकायत पत्र में दर्ज अन्य आरोपों की जांच जारी है।
सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट उचित शर्मा की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में राज्य शासन ने प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ एसीबी व ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए हैं। अमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में हुई शिकायत पर राज्य शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें ईओडब्ल्यू के महानिदेशक को पीएमओ से प्राप्त शिकायत का हवाला देते हुए अमन सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
अमन सिंह बीजेपी की सरकार में सबसे ताकतवर शख्स माने जाते थे। उनके बोले बिना शासन प्रशासन का कोई काम नहीं होता था। सत्ता परिवर्तन के बाद अमन सिंह नौकरी से इस्तीफा देकर दिल्ली शिफ्ट हो गए। जानकारों की माने तो एक कंपनी में 6 करोड़ रूपये के सालाना वेतन पर काम करते रहे है। सुपर सीएम का तमगा उनके प्रमुख सचिव रहते ही इजाद हुआ था।
250047 574210I observe there is actually a lot of spam on this blog. Do you want help cleaning them up? I may well assist in between courses! 85903