POLITICS; डॉ. महंत बोले-धान बोरा भराई चार्ज रू 7.50 प्रति क्विंटल अवैध, तत्काल बंद किया जाए, किसानों से 220.68 करोड़ की अवैधानिक वसूली

मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष ने  लिखा पत्र

रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों से अवैधानिक रूप से लिये जा रहे बोरा भराई हमाली चार्ज रू. 7.50 प्रति क्विंटल को तत्काल बंद किया जायें।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पूरे प्रदेश से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि धान बेचने वाले किसानों से यह कहा जा रहा है कि या तो वे सोसाइटी के बोरे में धान भरकर दें या खरीदी केन्द्र पर कार्यरत हमालों को बोरा भराई रू. 3/- प्रति कट्टा (40 किलो) अर्थात रू. 7.50 प्रति क्विंटल हमाली चार्ज का नगद भुगतान करें अन्यथा उनका धान नहीं लिया जाएगा। जबसे आपकी सरकार आई है तब से अर्थात 2023-24 से ऐसा हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, धान खरीदी केन्द्रों पर बोरा भराई, तौलाई, सिलाई, छपाई, लोडिंग तथा स्टेकिंग इन सभी  कार्याे के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रति क्विंटल रू. 22.05 राज्य सरकार की एजेन्सी को दिया जाता है। इसका स्पष्ट उल्लेख खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के परिपत्र दिनांक 09.10.2025 में है जिसकी प्रतिलिपि संलग्न है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, इस प्रकार 2023-24 तथा 2024-25 में बोरा भराई के लिए किसानों से कुल रू. 220.68 करोड़ की अवैधानिक वसूली राज्य में की गई है यह बहुत बड़ा और गंभीर भ्रष्टाचार है। डॉ. महंत ने कहा कि, धान खरीदी के चालू सीजन में भी जो बोरा भराई के लिए रू. 7.50 प्रति क्विंटल हमाली चार्ज अवैधानिक रूप से किसानों से लिया जा रहा है, उसे तत्काल बंद करने के लिए समुचित निर्देश जारी करवाने का कष्ट करेंगे। यदि शीघ्र ही ऐसा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इस भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन करेगी।

  • Related Posts

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    POLITICS; बीजद का उडीसा में बड़ा दांव! दत्तेश्वर होता और संतृप्त मिश्रा को राज्यसभा का टिकट

    भुवनेश्वर, बीजू जनता दल (BJD) ने आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें डॉ. दत्तेश्वर होता और डॉ. संतृप्त मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा