RAILWAY;रायपुर गुड्स शेड्स एंड साईडिंग की रेलवे की भूमि 35 वर्ष के लिए व्यावसायिक उपयोग हेतु पट्टे पर देगा

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रेलवे भूमि पर गुड्स शेड/साइडिंग के आसपास या अन्य रेलवे क्षेत्राधिकार की भूमि 35 वर्ष के लिए व्यावसायिक उपयोग हेतु पट्टे पर देगा जिससे रेल राजस्व में वृद्धि होगी।

कार्गो संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास में निवेश के लिए संभावित ग्राहकों और उद्योगों से (EOI – Expression of interest ) – रुचि की अभिव्यक्ति, जैसे गोदाम, भंडारण सुविधाएं, ग्राइंडिंग साइलो, टैंक, कन्वेयर बेल्ट, डिकैंटिंग सुविधाएं आदि। रेल/सड़क वजनघर, ट्रक पार्किंग, छंटाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग, असेंबलिंग, डिस-असेंबलिंग आदि या अन्य संबंधित कार्य किए जा सकते हैं।
इस परियोजना की अवधि 35 वर्ष का कार्यकाल और पट्टा शुल्क: भूमि के बाजार मूल्य का 1.5% प्रति वर्ष, 6% की वार्षिक वृद्धि के साथ होगा। कुम्हारी, भिलाई, कुसुमकसा, गुदम मंदिर हसौद, बिल्हा, दाधापारा, अंतागढ़, तिल्दा नेवरा, भाटापारा सिलियरी, रायपुर, बालोद लखोली भानुप्रतापपुर, अभनपुर, राजिम हथबंद, एवं रावघाट मैं संचालित रेलवे  गुड्स शेड्स के आसपास रेलवे की जमीनों का उपयोग किया जा सकता है।

परियोजना/प्रस्ताव कार्यालय में  22.09.2025 को या उससे पहले शाम 5 बजे तक ईमेल पते – srdcm@r.railnet.gov.in पर या कार्यालय के पते पर भौतिक प्रति,  सीनियर डीसीएम/रायपुर कार्यालय, डीआरएम कॉम्प्लेक्स, वाल्टेयर गेट के पास, आरवीएच कॉलोनी, रायपुर – 492008, छत्तीसगढ़ पर भेज सकते है । किसी भी जानकारी के लिए आप श्री नितीश खिलार मुख्य वाणिज्य निरीक्षक(फ्रेट) से फ़ोन नंबर 9752877977 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा