कोतरी नदी एनीकट के क्षतिग्रस्त होने के प्रकरण में 7 अफसरों पर कार्रवाई
विधानसभा में बहस रायपुर, राजनांदगांव जिले के कोतरी नदी में निर्मित एनीकट के क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच कराई गई है। इस पूरे मामले में जांच के बाद 7 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
जनता कांग्रेस के सदस्य अजीत जोगी ने जानना चाहा कि राजनांदगांव जिले के कोतरी नदी का नदिया नोडगांव में निर्मित एनीकट की प्रारंभिक लागत और निर्माण कार्य पूर्ण होने की तिथि क्या थी? इसके जवाब में जल संसाधन मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राजनांदगांव जिले के कोतरी नदी पर नदिया नेढग़ांव में निर्मित एनीकट की प्रारंभिक लागत 5 करोड़ 12 लाख है।
उन्होंने यह भी बताया कि एनीकट के कार्य शुरू होने की तिथि 20 मार्च 2012 और पूर्णता की तिथि 26 मई 2015 है। जल संसाधन मंत्री ने बताया कि निर्मित एनीकट में गुणवत्ताहीन कार्य होने और भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं की गई थी। अपितु निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त होने पर प्रमुख अभियंता कार्यालय के गुणवत्ता सतर्कता स्कवाड द्वारा जांच की गई है।श्री चौबे ने यह भी बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर 4 कार्यपालन अभियंता, एक अनुविभागीय अधिकारी और दो उप अभियंता के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
सामान्य श्रेणी के पौने 9 लाख नए राशन कार्ड जारी किए गए प्रदेश में सामान्य श्रेणी के करीब पौने 9 लाख नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं। यह जानकारी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।भाजपा सदस्य डॉ. रमन सिंह ने जानना चाहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार ने कितने बीपीएल और कितने एपीएल के राशन कार्ड बनवाए हैं? इसके जवाब में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य में वर्ष-2019-20 में 15 फरवरी 2020 तक अंत्योदय श्रेणी के 1960, प्राथमिकता श्रेणी के 28803, एकल निराश्रित श्रेणी के 26, निशक्तजन श्रेणी के 215 और सामान्य श्रेणी के 872644 नवीन राशन कार्ड जारी किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित और निशक्तजन श्रेणी के 215 और सामान्य श्रेणी के 872644 नवीन राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित व निशक्तजन श्रेणी के सभी राशन कार्डों वितरण किया जा चुका है। सामान्य परिवार के लिए जारी राशन कार्डों में से 8 लाख 53340 राशन कार्डों का वितरण किया जा चुका है। शेष राशन कार्डों के वितरण की कार्रवाई प्रचलित है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से चावल उठाने के बाद वितरण की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
प्रदेश के लोक कलाकारों का सवा 2 करोड़ से अधिक का भुगतान बाकी
प्रदेश के लोक कलाकारों का सवा दो सौ करोड़ से अधिक का भुगतान बाकी है। यह जानकारी संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
भाजपा सदस्य पुन्नूलाल मोहिले ने जानना चाहा कि प्रदेश में वर्ष-2017-18 से 31 जनवरी 2020 तक संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के कितने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। और इन कलाकारों को कितनी राशि का भुगतान किया गया और कितने लोगों का भुगतान बाकी है? इसके जवाब में संस्कृति मंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017-18 से 31 जनवरी 2020 तक विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को 3625 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए अनुरोध पत्र जारी किया गया था।
उन्होंने बताया कि कलाकार दलों को 37 करोड़ 47 लाख से अधिक भुगतान किया गया। संस्कृति मंत्री ने यह भी बताया कि कुल 398 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कार्यक्रम प्रतिवेदित कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण 2 करोड़ 36 लाख से अधिक का भुगतान शेष है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के 541 कलाकार दलों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए अनुरोध पत्र जारी किया गया।
कोतरी एनीकेट। कार्य में लापरवाही। बरतने वाले। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई। अभिनंदन है। जनहित में होने वाले। सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। ताकि अप्रैल को बचाया जा सके। और छत्तीसगढ़। का सुव्यवस्थित विकास। नजर आए। इस संबंध में मेरा मानना है कि। अब क्योंकि? हर जिले छोटे बना दिए गए हैं। और वहां? संपूर्ण जिला कार्यालय थे ऐसी अवस्था में। हर जिला देश के जिम्मेदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक। ताकि हर कार्यों की उपरा पर देखरेख। हो सके। इसमें मेरा एक सुझाव और है कि। जनता की समस्याओं को। सुनने के लिए। हरदे जिलाधीश। उपलब्ध रहें। ताकि। जनता को। मैं लाइन में खड़ा होकर इंतजार ना करना पड़े।
655170 702131Great weblog, Im going to spend a lot more time reading about this topic 329805
869839 379032Hey! I merely wish to give an enormous thumbs up for the excellent information youve got here on this post. I will likely be coming back to your weblog for a lot more soon. 298468