LIBRARY; स्मार्ट रीडिंग लाइब्रेरी की सदस्यता शुल्क 23 से 27 फरवरी तक नालंदा परिसर लाइब्रेरी में होगा जमा

रायपुर, राजधानी के मोतीबाग स्थित रीडिंग लाइब्रेरी का कार्य कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर शीघ्र ही पूर्ण किया जा रहा हैं। रीडिंग लाइब्रेरी की सदस्यता के लिए नालंदा परिसर में 23 फरवरी से 27 फरवरी तक सदस्यता शुल्क जमा किए जा सकेंगे। इस लाइब्रेरी के लिए 1 फरवरी 2024 से नालंदा परिसर लाइब्रेरी तथा सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए सदस्यता फॉर्म का वितरण किया जा रहा है।

स्मार्ट रीडिंग लाइब्रेरी के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि आवेदक, आवेदन फॉर्म भर कर 23 से 27 फरवरी तक नालंदा परिसर में सुबह 10ः30 से शाम 5 बजे तक सदस्यता शुल्क जमा कर अपनी सदस्यता सुनिश्चित करा सकते हैं। सदस्यता हेतु आवेदकों को फॉर्म भर कर आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा तथा 2500 रू. कॉशनमनी तथा 500 रूपये मासिक शुल्क सहित कुल 3000 रूपये जमा करना होगा। कॉशनमनी की राशि सदस्यता छोड़ने की स्थिति में वापसी योग्य रहेगी।

फॉर्म और पूरा शुल्क अदा करने वाले आवदेकों को 28 फरवरी से लाइब्रेरी का स्मार्ट आई.डी. कार्ड प्रदान किया जायेगा। मार्च के प्रथम सप्ताह में सदस्यों के अध्ययन के लिए लाइब्रेरी प्रारंभ किए जाएंगे। लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों को व्यवस्थित किया जा रहा है। इस रीडिंग लाइब्रेरी 600 प्रतिभागी एक साथ बैठकर तैयारी कर सकेंगे। नालंदा परिसर के बाद मोतीबाग परिसर में प्रारंभ होने वाले रीडिंग लाईब्रेरी से प्रतिभागियों को काफी मदद मिलेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई