LIQUOR; शराब घोटाले में सचिव अरुणपति त्रिपाठी बिहार से गिरफ्तार, ACB-EOW की शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापा

रायपुर , छत्‍तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में ईओडब्लू व एसीबी का अभियान जारी है। इसी बीच शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है। अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ईडी ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आ रही है।

इधर, गुरुवार की सुबह से छत्‍तीसगढ़ के कई शहरों में दोनों एजेंसियों की छापेमारी जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के शराब कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची जांच एजेंसियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने लोकसेवकों के यहां भी छापेमारी की है।

कारोबारियों के यहां छापेमारी

जानकारी के अनुसार एसीबी और ईओडब्ल्यू ने शराब के कारोबार से जुड़े भिलाई के दो बड़े शराब कारोबारी पप्‍पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर पर छापा मारा है। ईओडब्ल्यू के दो दर्जन से अधिक अधिकारी शराब कारोबारी के घर पहुंचे और छापेमार कार्रवाई शुरू की। आज कार्रवाई के दौरान पूर्व कांग्रेस सरकार के शराब घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्षय भी मिले हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है। बता दें कि पिछले दो साल के अंदर ईडी और आयकर विभाग ने तीन बार दोनों शराब कारोबारियों के यहां छापेमार कार्रवाई की थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; स्कूल मैदान में शराब पिलाकर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार,बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली एक महिला को कुछ युवकों…

    RAIN; उफनते नाले में बही कार, 3 की मौत, 4-5 लापता, वाहन में 11 लोग थे सवार , रेस्क्यू जारी

    राजगढ़, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जारी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सारंगपुर ब्लॉक के पडाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवास…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र