LIQUOR SCAM; शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को UAE से लाया गया भारत, सिंडिकेट के पैसे को ठिकाने लगाने का आरोप

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले के आरोपी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इंटरपोल के रेड नोटिस के जरिए उसे गिरफ्तार कराया है। दुबई से भारत पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की एस्कॉर्ट टीम मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, जहां से आरोपी को छत्तीसगढ़ लाने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास अग्रवाल को शराब सिंडिकेट का ‘मनीमैन’ बताया गया है। उस पर डिस्टिलरी संचालकों से कमीशन की रकम वसूलने और उसे सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के बीच बांटने का आरोप है। जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि कमीशन की रकम अधिकारियों और अन्य लाभार्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विकास अग्रवाल की थी।

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2019 से 2022 के बीच शराब वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं और सिंडिकेट के जरिए अवैध कमीशन वसूली का मामला सामने आया था। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के चलते सरकारी खजाने को 1280 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। मामले में जांच एजेंसियां लंबे समय से आरोपियों और आर्थिक लेन-देन की कड़ियों की पड़ताल कर रही है।

नवंबर 2024 में दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

शराब घोटाले की जांच के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में नवंबर 2024 में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। अब UAE से विकास अग्रवाल को भारत लाए जाने के बाद जांच में आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम आरोपी को रायपुर लाने की तैयारी में है। उसके भारत पहुंचने के बाद पूछताछ और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के जरिए शराब घोटाले से जुड़े नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT;राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, AIIMS में भर्ती

    रायपुर, भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। उन्हें बेहतर उपचार के…

    CRIME; कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध और संदिग्ध रूप से चांदी का परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बासना थाना इलाके के अंतरराज्यीय चेक…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..