LIQUOR SCAM; शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा जेल में रहेंगे 24 अप्रैल तक

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्त में आकर एक दिन के लिए जेल भेजे गए पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को दो दिन और जेल में रहना पड़ेगा। दरअसल रायपुर सेंट्रल जेल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध नहीं होने के कारण अनिल टुटेजा को कोर्ट लाने में असमर्थता जताते हुए सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्हें कोर्ट में पेश किया।

डीजे कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए टुटेजा को दो दिन न्यायिक रिमांड में रखने का फैसला सुनाया। पीएमएलए कोर्ट के स्पेशल जज के छुट्टी से वापस आने पर 24 अप्रैल को फिर से टुटेजा को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेने डीजे कोर्ट ने निर्देश दिए हैं।

पूछताछ के बाद ईडी ने बेटे यश टुटेजा को छोड़ा

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज दूसरे इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) में अनिल टुटेजा की पहली गिरफ्तारी की, वहीं उनके बेटे यश टुटेजा से पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी।

बताया जा रहा है कि जेल में बंद अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के बीच वाट्सएप पर कई चैट के साथ दस्तावेज मिले हैं, जिसमें कई प्रभावशाली लोगों के बीच लेन-देन का जिक्र है। शराब घोटाला मामले की जांच एसीबी-ईओडब्ल्यू के अलावा ईडी भी कर रही है। अनिल टुटेजा और उनके बेटे को ईओडब्ल्यू ने शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

इस दौरान अनिल टुटेजा और उनका बेटा ईओडब्ल्यू आफिस से निकले, उसके बाद ईडी के अफसरों ने दोनों को हिरासत में लेकर जोनल कार्यालय में लेकर चले गए थे। लंबी पूछताछ के बाद ईडी के अफसरों ने यश टुटेजा को देर रात छोड़ने के साथ पूछताछ की जरूरत पड़ने पर हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र