LIQUOR;भ्रष्टाचार कम करने मदिरा दुकानों में कैश-लेस भुगतान की सुविधा प्रारंभ होगी

0 पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सर्वप्रथम प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में लागू होगी कैश-लेस विक्रय व्यवस्था

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की शराब दुकानों में अब कैशलेस भुगतान की सुविधा आरंभ की जा रही है। लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि राज्य की अनेक शराब दुकानों में शराब की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेकर की जा रही है। इससे शराब उपभोक्ताओं में काफी असंतोष भी रहा है।

वर्तमान में शराब का विक्रय प्रत्येक बोतल पर अंकित क्यू.आर. कोड को स्कैन करके और नगद भुगतान प्राप्त करके किया
जाता है, लेकिन विगत वर्षाे में कई कारणों से यह प्रणाली दोषपूर्ण साबित हुई है। अब ऑनलाइन भुगतान तथा यूपीआई के माध्यम से भुगतान द्वारा कैशलेस भुगतान की सुविधा आरंभ हो जाने से शराब दुकानों में निर्धारित राशि से अधिक राशि नहीं ली जा सकेगी। शराब का विक्रय अधिक व्यवस्थित तरीके से होगा, इससे शराब काउंटरों पर लगने वाली भीड़ में कमी आएगी, चिल्हर की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी और लोगों के समय की भी बचत होगी।

राज्य की सरकार की प्राथमिकता सभी शासकीय विभागों में अधिक से अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। कैशलेस भुगतान की सुविधा इसी क्रम में उठाया गया एक छोटा सा कदम है। शुरुआती चरणों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह सुविधा विदेशी मदिरा की प्रीमियम दुकानों में प्रारंभ की जा रही है। इसमें सफलता मिलने पर इसे अन्य दुकानों में भी इसे प्रारंभ किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा इस व्यवस्था को लागू करने की पहल की गई है। बैंकों से दुकानवार QR Code  प्राप्त किया जा रहा है, जिसे प्रत्येक मदिरा दुकान के बाहर चस्पा किया जावेगा। QR Code को स्कैन करने के पश्चात् निर्धारित फुटकर विक्रय दर पर मदिरा का क्रय किया जा सकेगा।

इसी क्रम में सर्वप्रथम प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में P.O.S.  मशीन से क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से मदिरा के कीमत के भुगतान की प्रक्रिया अपनायी जायेगी, जिसकी सफलता के पश्चात अन्य मदिरा दुकानों में भी डिजिटल ट्रांजेक्शन की व्यवस्था की जायेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DONATION SCAM; सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में महाराष्ट्र सरकार ने 5 साल में मिले खजाने का ऑडिट करने का आदेश दिया, मंदिर प्रशासन में हड़कंप मचा

    मुंबई , मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दान-पुण्य के पैसों और जेवरात में हुई कथित धांधली के मामले में एक बड़ा प्रशासनिक मोड़ आया है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे…

    GOVT; बाबुओं की नहीं चलेगी मनमानी, शासकीय दफ्तरों में हर 3 साल बाद बदलेगी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ सरकार का फिर एक बड़ा फैसला

    रायपुर, सालों से एक ही टेबल में डटे कर्मचारियों को हटाया जएगा। शासकीय कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने फिर एक बार अधिकारियों और…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र