LOK SABHA; छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर भाजपा की बढ़त जारी, कांग्रेस प्रत्याशी कोरबा सीट से आगे

 रायपुर, छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 10 सीटों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट कोरबा में कांग्रेस आगे चल रही है। इनमें सबसे अधिक मार्जिन से रायपुर लोकसभा सीट पर बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। वह तीन लाख 25हजार 634 वोटों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से लगातार पीछे हैं। यहां भाजपा के प्रत्याशी व मौजूदा सांसद संतोष पांडेय 44,209 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को केवल एक सीट कोरबा में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस से मौजूद सांसद ज्योत्सना महंत दोबारा चुनावी मैदान में हैं। इस बार भी वह भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडेय से 21,711 वोटों से आगे चल रहीं हैं।

अब तक महासमुंद विधानसभा में 21555, खल्लारी में 723, सरायपाली में 4571 वोटों के साथ भाजपा बढ़त बनाए हुए है। जबकि बसना में कांग्रेस प्रत्याशी 3100 मत की बढ़त बनाए हुए हैं। जिले में अब लगभग 20 हज़ार मतों की गिनती शेष। खल्लारी विधानसभा की गिनती पूरी हुई। यहां से इवीएम से 464 मतों से भाजपा की रुपकुमारी चौधरी जीती। इसमे डाक मतपत्र की संख्या और जुड़ेगी।

हार देख रोने लगा दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी का भतीजा

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। वह कुछ समय के लिए मतगणना स्थल से बाहर निकले थे। इस दौरान ही उनका भतीजा पल्लव साहू भी बाहर निकल हार को देखते हुए जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद राजेंद्र साहू ने अपने भतीजे को ढांढस बंधाया और कहा कि चुनाव में यह सब होता रहता है।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को बधाई देने पहुंचे

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को निर्णायक बढ़त मिलने के बाद जीत की अग्रिम बधाई देने पहुंचे मंत्री केदार कश्यप और लोकसभा संयोजक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास मद्दी। बिलासपुर लोकसभा चुनाव में पांचवें राउंड तक भाजपा के तोखन साहू को 174035 वोट मिले, उधर कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 140840 वोट मिले। राजनांदगांव में भूपेश बघेट को अब तक 362763 वोट मिले और भाजपा के संतोष पांडेय को 383418 वोट मिले।

कोरबा में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पांडेय से 16 हजार से ज्यादा वोट से आगे

छत्तीसगढ़ में केवल कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। यहां कांग्रेस की ज्योत्सना महंत को अब तक 341998वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की सरोज पांडेय को 325402वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 16,596वोट से आगे चल रही हैं।

दुर्ग सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के घर मन रहा जश्न

छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ढाई लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही भिलाई में उनके घर पर जश्न का माहौल है। रजनी बघेल को बधाई देने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुमत मिला है।

महासमुंद लोकसभा चुनाव में रूपकुमारी चौधरी चल रहीं आगे

महासमुंद लोकसभा चुनाव में तेरहवें राउंड के बाद राजिम विधानसभा की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को 13587 वोट से आगे रहीं। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की मतगणना में 5104 वोटों से चौधरी आगे रहीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल, पीएम मोदी से मिले अमित शाह

    नईदिल्ली, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को…

    POLITICS; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले- मोदी ने अपनी कुर्सी बचाने ‘प्रधान’ से लिया इस्तीफा

    रायपुर. केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक्स पर वीडियो जारी किया है.…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र