LPG; एक बार फिर महंगाई का तडका, कमर्शियल सिलेंडर के दाम दुगुने से ज्यादा, छोटू भी हुआ महंगा, होटल में खाना-पीना महंगा हो जाएगा

नईदिल्ली,  सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने आज एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया हैं. दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 42 रुपए महंगा हो जाएगा. यानी अब 3113.50 रुपए में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने 5 किलो ग्राम वाले छोटू सिलेंडर के भी 11 रुपए दाम बढ़ा दिए हैं.

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच आज एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को तेल-गैस कंपनियां अपने कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज करती हैं, लेकिन इस बढ़ोत्तरी मिडिल ईस्ट जंग के बीच जारी तनाव माना जा रहा है, क्योंकि होर्मुज अभी तक नहीं खुल पाया है, जिसकी वजह से कच्चा तेल आसमान छू रहा है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से तेल-गैस कंपनियां काफी दबाव में हैं और कीमतें बढ़ा रही हैं.

घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम आज से दिल्ली में 42 रुपए बढ़े हैं, तो वहीं कोलकाता में 53.50 रुपये महंगा होकर 3255.50 रुपये पर पहुंच गया है. कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है, क्योंकि इसका सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट वालों पर देखने को मिलेगा. बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं. राहत की बात है कि घरेलू गैस की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दुगुने से ज्यादा

मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने से पहले जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपए रही तो वहीं अब यह बढ़कर 3113.50 रुपए हो गई है. यानी लगभग दोगुने के करीब हो गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह लॉजिस्टिक्स में रुकावट मानी जा रही है.

कब कितने बढ़े दाम

मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने के बाद पहली बार फरवरी में 49 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई. इसके बाद मार्च में 115 रुपए, 1 अप्रैल को 195.50 रुपए, मई में 993 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी है. आज 1 जून को भी 42 रुपए का इजाफा किया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण…

    LPG Price Hike: छत्तीसगढ में देशभर से सबसे ज्यादा महंगी हुई घरेलू गैस, 29 रुपये बढ़ी कीमत के साथ 1000 रुपये पार

    नईदिल्ली, रसोई गैस की कीमत फिर बढ़ गई है. LPG 29 रुपये महंगी हो गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..