LPG; 261 रुपये महंगा हुआ छोटा सिलेंडर, रसोई गैस से सिर्फ 31 रुपये कम, अब डीजल-पेट्रोल की बारी

नई दिल्‍ली, ईरान और अमेरिका के साथ जारी जंग से बढ़ा एलपीजी संकट अब खुलकर सामने आ गया है. तमाम दावों के बीच सरकारी तेल कंपनियों के लिए अब इस संकट को छुपा पाना संभव नहीं है. यही वजह रही कि शुक्रवार को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में पहली बार 1,000 रुपये की एकमुश्‍त बढ़ोतरी की गई. अब खबर है कि 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 261 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है. इस छोटू गैस सिलेंडर क कीमत अब रसोई गैस सिलेंडर से महज 31 रुपये पीछे रह गई है. सूत्रों का कहना है कि अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की बारी है.

सरकार ने एलपीजी संकट के असर को कम करने के लिए ही छोटू गैस सिलेंडर को सुलभ बनाया था. इसका सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल श्रमिक और छात्र करते हैं. शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्रों और कामगारों पर इस फैसले का गंभीर असर पड़ा है. 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से तैयारी करने वाले छात्रों पर गंभीर असर पड़ा है. साथ ही रियल एस्‍टेट सेक्‍टर के निर्माण में लगे मजदूरों को अब समस्‍या का सामना करना पड़ेगा.

कितनी बढ़ी है सिलेंडर की कीमत
लखनऊ में 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत में एकमुश्‍त 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब यह सिलेंडर 885.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि शहर में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है. इस लिहाज से देखें तो छोटे 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर के बीच कीमत में सिर्फ 31 रुपये का अंतर रह गया है. इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 3,194 रुपये पहुंच गया है.

रसोई गैस से तीन गुना महंगा है छोटू सिलेंडर
14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर और 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर की कीमतों की तुलना करें तो पाएंगे कि यह तीन गुना महंगा हो गया है. रसोई गैस सिलेंडर की प्रति किलोग्राम कीमत 64.29 रुपये के आसपास बैठती है, जबकि 5 किलोग्राम के छोटू सिलेंडर का प्रति किलोग्राम भाव अब 176.40 रुपये पहुंच गया है. जाहिर है कि समाज के निचले तबके और जरूरतमंदों के लिए जारी इस सिलेंडर का प्रति किलोग्राम भाव अब बेतहाशा रूप से बढ़ गया है.

पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ेंगे दाम
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि जब ग्‍लोबल मार्केट में 30 फीसदी तक दाम बढ़ जाते हैं तो कोई भी देश इससे अछूता नहीं रह सकता है. ऐसे में सख्‍त फैसले लेने पड़ते हैं. सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एलपीजी के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की बारी है. तेल कंपनियों को प्रति लीटर तगड़ा नुकसान हो रहा है. माना जा रहा है कि अगर ग्‍लोबल मार्केट की तुलना में पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ाने पड़ते हैं तो प्रति लीटर 25 से 28 रुपये तक यह बढ़ोतरी हो सकती है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LPG; होटल-रेस्टोरेंट्स को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG की सप्लाई से प्रतिबंध हटे

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देश के औद्योगिक और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए सप्लाई से जुड़े प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. पश्चिम एशिया…

    FOOD; गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र