LPG Price Hike: छत्तीसगढ में देशभर से सबसे ज्यादा महंगी हुई घरेलू गैस, 29 रुपये बढ़ी कीमत के साथ 1000 रुपये पार

नईदिल्ली, रसोई गैस की कीमत फिर बढ़ गई है. LPG 29 रुपये महंगी हो गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन महीनों में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम नागरिकों की जेब पर बोझ बढ़ा है. इससे महीने के बजट पर असर पड़ेगा.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में LPG की कीमतों ने 1000 रुपये के पार छलांग लगा दी है. आज से यहां घरेलू गैस के दाम 1013 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं.देशभर में सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ में है.

दिल्ली में सिलेंडर 942 रुपये हुआ

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. मुंबई में 912.50 रुपये वाला सिलेंडर 941.50 रुपये हो गया है. कोलकाता में LPG का रेट 939 से 968 रुपये हो गया है. चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 957 रुपये हो गई है.

अब छत्तीसगढ में सिलेंडर 1013 रुपये

मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में पहले डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपये थी. 29 रुपये बढ़ने के बाद कीमत 947.50 रुपये हो गई है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में LPG की कीमतों ने 1000 रुपये के पार छलांग लगा दी है. आज से यहां घरेलू गैस के दाम 1013 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं.

मार्च में बढी थी कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च को प्रति सिलेंडर में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिमी एशिया में संकट की वजह से पूरी दुनिया में ईंधन की सप्लाई में रुकावट आई थी. इस वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला था. इस कीमत वृद्धि के बारे में ऑयल इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि इससे आंशिक भरपाई हुई थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LPG; एक बार फिर महंगाई का तडका, कमर्शियल सिलेंडर के दाम दुगुने से ज्यादा, छोटू भी हुआ महंगा, होटल में खाना-पीना महंगा हो जाएगा

    नईदिल्ली,  सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने आज एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया हैं. दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 42 रुपए महंगा हो…

    PETROL; खाद्य सचिव रीना कंगाले की सफाई-प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक ,अफवाहों से बचें, ड्राई आउट पंपों पर लगातार आपूर्ति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..