MAHTARI;अगर आपने भी की है ये गलती तो नहीं मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन तो कर रही हैं, लेकिन मोबाइल नंबर के फेर में उन्हें सालभर में मिलने वाली 12,000 रुपये की राशि फंसती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि एक ही मोबाइल नंबर से ही दो से तीन आवेदन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ हितग्राही तो आपरेटर या फिर चाइस सेंटर के नंबर तक से आवेदन कर रही हैं। 

आवेदनों की त्रुटियों की पड़ताल की तो पता चला कि कई आवेदन ऐसे हैं, जिनमें मोबाइल नंबर तो एक हैं ही, साथ ही अकाउंट नंबर, सीआइएफ नंबर भी गलत डाल दिया गया है। इसकी वजह से बनाए जा रहे प्रत्येक 100 बंडलों में 8-10 फार्म इसी तरह की त्रुटि वाले ही मिल रहे हैं। इन अपात्र आवेदनों को एकत्र किया जा रहा है। यह गड़बड़ियां निगम स्तर और शिविरों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के स्तर पर भी देखने को मिल रही है। आनलाइन एंट्री करने के दौरान भी इस तरह की गड़बड़ियां मिल रही हैं। ऐसे में त्रुटि वाले ऐसे सभी फार्म निरस्त कर दिए जाएंगे।

फार्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

– एक मोबाइल नंबर से एक ही आवेदन भरें।

– बैंक पासबुक की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।

शपथ पत्र में हितग्राही अपना हस्ताक्षर अवश्य करें।

– आधार कार्ड की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।

अब ट्रैकिंग की भी मिलेगी सुविधा

अब इस योजना के तहत किए गए आवेदनों की स्थिति और उस पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। शासन की ओर से आनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति जानने की सुविधा प्रदान की गई है। इसमें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज कर आवेदनों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक

आवेदन प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 51.16 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक आवेदन रायपुर से पांच लाख से अधिक, जबकि सबसे कम आवेदन नारायणपुर से 17,170 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदनों में अधिक गड़बड़ियां होने की आशंका जताई जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…