RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

 रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया जाएगा. आगामी रविवार को मौदहापारा मस्जिद से लेकर थाने तक सड़क के दोनों ओर ही दुकानें लगेंगी. हर फेरीवाला सिर्फ 2 टेबल में ही अपना समान लगाकर बिक्री करेगा.

इसके पहले संडे बाजार के दौरान मौदहापारा मुख्य मार्ग पर सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जाम की स्थिति रहती थी, लेकिन इस रविवार सुबह 11 बजे तक बाजार पूरी तरह खाली हो गया. अस्थाई मार्केट के चलते सड़कों में जाम ना लगे, इसके लिए निगम ने कई नियम बनाए हैं, जो अगले रविवार से लागू होगा.

धीरे-धीरे फैला मार्केट

15 साल में जयस्तंभ चौक से लेकर फाफाडीह चौक तक बढ़ गया मार्केट शुरुआती दिनों में मौदहापारा मस्जिद के पास की ही सड़कों पर रविवार को दुकानें लगती थी. समय के साथ यह बाजार फैलता चला गया. मौदहापारा के केके रोड से एमजी रोड, थाने के पीछे गली, सुंदरानी गली, गुजराती स्कूल मार्ग, जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक और फाफाडीह चौक के पहले तक यह बाजार फैल गया.

जाम से लोग हो रहे परेशान

इससे रविवार सुबह 5 से लेकर शाम 5 बजे तक इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी होती थी. कई बार रंगदारी और दुकानों को लेकर विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई है. सड़क में सुगम यातायात बना रहे और बाजार भी व्यवस्थित रहे, इसलिए निगम ने संडे बाजार को लेकर कुछ नियम बनाए हैं, जिसे लागू कर दिया गया है. इसी के तहत रविवार को निगम की टीम सड़क पर उतरी और कार्रवाई की गई.

संडे को निगम ने चलाया अभियान

रविवार को संडे बाजार को व्यवस्थित करने निगम की टीम प्रहरी और पुलिस सुबह 7 बजे सड़क पर उतर गई. टीम ने सड़क पर लगे 20 ठेले व 10 टेबल सहित सामान जब्त किया गया. टीम की कार्रवाई का असर यह रहा कि बाजार तेजी से सिमट गया.

  • Related Posts

    MINING; खारंग नदी में हादसे पर प्रशासन सख्त,अवैध उत्खनन पर वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर

    *ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत की घटना की जांच पूरी, बरसों से चल रहा है अवैध उत्खनन का खेल रायपुर, बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की…

    TRAAFFIC;राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल, निरीक्षकों के तबादले से बदली जिम्मेदारियां

    रायपुर, राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए कई ट्रैफिक निरीक्षकों का तबादला किया है। इस…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……