POLITICS; झीरम कांड पर बयानबाजी पड़ी महंगी, कांग्रेस ने पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. झीरम मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग को लेकर उन्होंने बयान दिया था. कारण बताओ नोटिस का जवाब असंतोषजनक होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया है.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब विकास तिवारी ने छत्तीसगढ़ के सबसे संवेदनशील मुद्दों में से एक, ‘झीरम घाटी कांड’ को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ मांगें रख दीं। विकास ने मांग की थी कि इस कांड की सच्चाई सामने लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।

सिर्फ अपनी पार्टी के नेता ही नहीं, बल्कि उन्होंने भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के भी नार्को टेस्ट की बात कही थी। उनके इस बयान ने प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में हड़कंप मचा दिया। अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ इस तरह की मांग को अनुशासनहीनता माना गया, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद विकास तिवारी ने अपना स्पष्टीकरण भी पार्टी के सामने रखा था। हालांकि, पार्टी के आला नेताओं को उनका जवाब रास नहीं आया। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि विकास के बयान से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

इसी के चलते छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए विकास तिवारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इससे पहले उन्हें प्रवक्ता के पद से भी हटा दिया गया था। अब इस निष्कासन के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

  • Related Posts

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    POLITICS; रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा…

     रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन में ईडी की कार्रवाई की निंदा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार