ATTACK; बिहार में मंत्री और विधायक पर हमला… भागकर बचाई जान, बॉडीगार्ड सहित कई लोग घायल

पटना, बिहार के नालंदा में मंत्री और विधायक को करीब एक किलोमीटर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। हमले में मंत्री के बाडीगार्ड सहित कई लोग घायल हो गए कुछ का सिर फट गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया जिसके बाद क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में 9 लोगों की मौत के बाद मातमपुर्सी के लिए पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव किया, जिससे मंत्री और विधायक को करीब एक किलोमीटर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। हमले में मंत्री के बाडीगार्ड सहित कई लोग घायल हो गए, कुछ का सिर फट गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके बाद क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। इसी घटना से प्रभावित परिवारों से मिलने मंत्री और विधायक गांव पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और फिर लौटने लगे।ग्रामीणों ने उनसे कुछ देर और गांव में रुकने की गुहार लगाई, लेकिन मंत्री ने कहा कि सभी परिवारों से मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आगे कार्यक्रम में जाना है। इसके बाद मुआवजे को लेकर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पहले एक स्थानीय पत्रकार और विधायक को घेर लिया, फिर लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन आज तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। इससे गुस्साए ग्रामीण उग्र हो गए और हमला कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है।

  • Related Posts

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार