TORTOISE; ओडिशा समुद्र तट पर 6 लाख ओलिव रिडले कछुओं ने दिए अंडे…

भुबनेश्वर, ओडिशा के गंजाम जिले में रुशिकुल्या नदी का मुहाना लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोंसला बनाने का स्थल बन गया है, जहां 6.82 लाख से अधिक समुद्री जीव सामूहिक घोंसला बनाने के लिए एकत्र हुए हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

सामूहिक घोंसला बनाने की प्रक्रिया 16 फरवरी को शुरू हुई थी, और अब तक 6.82 लाख से अधिक ओलिव रिडले कछुए समुद्र तट पर अंडे दे चुके हैं, जो 2023 में दर्ज किए गए 6.37 लाख कछुओं के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है.

जिला प्रशासन के अधिकारी के अनुसार, कछुओं का सामूहिक घोंसला बनाना अभी जारी है, इसलिए यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.2023 में, 23 फरवरी से 2 मार्च तक आठ दिनों की अवधि में कुल 6,37,008 कछुओं ने अंडे दिए थे, जबकि 2022 में यह संख्या 5.50 लाख थी. विशेषज्ञ इस वर्ष कछुओं की रिकॉर्ड संख्या का श्रेय अनुकूल जलवायु परिस्थितियों को देते हैं.सरकार ने न्यू पोडाम्पेटा से प्रयागी तक 9 किलोमीटर के क्षेत्र में बाड़ लगाई है, जहां इस साल कछुओं ने घोंसला बनाया है. अधिकारी ने बताया कि इस बाड़ का उद्देश्य अंडों को शिकारियों से सुरक्षा प्रदान करना है.

प्रकृति का अद्भुत नजारा

आईएएस सुप्रिया साहू ने अपने एक्स पोस्ट में 19 फरवरी को इससे संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया था। सुप्रिया साहू ने अपने पोस्ट में कहा कि ओडिशा में प्रकृति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। यहां करीब 3 लाख ओलिव रिडले कछुए (Olive Ridley Turtles) अपने सालाना मास नेस्टिंग के लिए यहां पहुंचे हैं, जिसे अरिबाडा (Arribada) के नाम से जाना जाता है। यह एक दुर्लभ घटना है। ये कछुए मरीन इकोसिस्टम (Marine Ecosystem) को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका वापस आना एक स्वस्थ आवास का आशाजनक संकेत है।

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा