MERDER; दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने अपने ही बच्चों की गला रेत कर की हत्या

संबलपुर, पश्चिम ओडिशा के झारसुगुड़ा ज़िले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार रात एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र के टंगरापाली गांव में एक महिला ने कथित तौर पर अपने ही दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान रंजीता ओराम के रूप में हुई है, जबकि मृत बच्चों में उसकी बेटी जिज्ञासा ओराम और बेटा बिभांशु ओराम शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।बताया जा रहा है कि देर रात रंजीता ने अपने पति को जगाया और किसी बहाने से उसे घर से बाहर भेज दिया। जैसे ही पति बाहर गया, महिला ने घर को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर एक धारदार हथियार से अपने दोनों बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने अपने गले पर वार कर लिया। घर के भीतर से शोर-शराबा सुनकर पति को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। उसने पड़ोसियों की मदद से खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और महिला को गंभीर हालत में बाहर निकाला। घायल महिला को तुरंत झारसुगुड़ा के ज़िला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बुर्ला स्थित VIMSAR अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस जघन्य वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा