RAIN;मानसून की विदाई के पहले छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के प्रथम पखवाडे में मानसून की वापसी शुरु हो जाती है लेकिन इस बार महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई. मौसम विभाग ने आज भी छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. सबसे ज्यादा बारिश दक्षिणी हिस्से में हो सकती है. साथ ही अगले दो दिनों को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसमें कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बारिश की भी आशंका है. गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यह लगातार उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में इसी स्थान पर बनने की संभावना है. इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर गहरा अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है. यह दक्षिण उड़ीसा और उत्तर आंध्र तट को 3 अक्टूबर के सुबह पार करने की संभावना है.

ऐसा रहेगा मौसम

इन मौसम प्रणालियों के चलते आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. वहीं बादल गरजने-चमकने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 3 और 4 अक्टूबर को प्रदेश अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है.

तेज हवा के साथ बारिश संभव

दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 3 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी और कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की सम्भावना है. इस बीच किसानों की चिंता बढ़ गई है. प्रबल हवा गति के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में खड़ी फसलों को कुछ नुकसान हो सकता है. वहीं 4 अक्टूबर को मध्य भाग में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

  • Related Posts

    CYCLONE; तेज हवा के बारिश का कहर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

    रायपुर, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है,…

    CYCLONE; अर्नब ने आंध्र प्रदेश-ओडिशा में मचाई तबाही, कई जगह पेड़ उखड़ें-सड़कें क्षतिग्रस्त, 5 लोगों की मौत

     नईदिल्ली, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ गंभीर रूप ले चुका है। इस चक्रवात के असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में तेज हवाओं के साथ भारी…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश