MINING; अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर सख्ती से ठेकेदार दहशत में , 11 वाहन जप्त

महासमुंद, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन में संलिप्त कुल 11 वाहनों को जप्त किया है।

खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि 13 मार्च को अवैध परिवहन के मामले में फर्शी पत्थर खनिज से भरे 02 आईचर वाहन तथा चूना पत्थर से भरा 01 हाईवा वाहन जप्त किया गया। इसी तरह 16 मार्च को अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुरूम खनिज के अवैध उत्खनन में लगे 02 जेसीबी लोडर तथा 06 हाईवा वाहन जप्त किए गए। इस प्रकार कुल 11 वाहन अवैध उत्खनन एवं परिवहन कार्य में संलिप्त पाए जाने पर जप्त किए गए हैं। सभी जप्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना तुमगांव एवं महासमुंद की अभिरक्षा में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जप्त सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर 02 से 05 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। खनिज अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी जिले के खनिज पट्टेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया जा चुका है कि बिना अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना दंडनीय अपराध है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर नियंत्रण के लिए खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच एवं कार्रवाई की जारी रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DM; अनाधिकृत व्यक्तियों के रिकॉर्ड रूम में घुसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, कलेक्टर ने मारा कलेक्ट्रेट परिसर में छापा

    0 दलालों की भीड को नियंत्रित करने भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण…

    CAMP; कर्मचारियों की सकारात्मक पहल,सुशासन तिहार की शिविर में एक ही गाडी में पहुंचे अफसर- कर्मचारी

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना अनुविभाग में आज सुशासन तिहार के दौरान एक प्रेरणादायी और अनोखी पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार के.के. साहू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…