MINING; मंत्री के क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार !, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, रेत से तेल निकालने में आरंग इलाका कुख्यात

रायपुर, रायपुर जिले में लंबे समय से चल रहे रेत के अवैध कारोबार और शासन-प्रशासन की लगातार अनदेखी के खिलाफ आखिरकार ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। जिले के आरंग इलाके के ग्राम पंचायत कुटेला के ग्रामीणों ने आज आरंग-लवन मुख्य मार्ग पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

बता दें कि यह इलाका मंत्री गुरु खुशंवत साहेब का है,और रेत के अवैध कारोबार के लिए कुख्यात है।राज्य निर्माण के पहले से ही यह इलाका रेत के अवैध कारोबार के लिए चर्चित रहा है। पंच -सरपंच से लेकर आरंग इलाके हर जनप्रतिधि की नजर रेत खनन पर रहता है। इस धंधे में कई लोंगों की जान भी जा चुकी है। माइनिंग अमला भी इस खेल में गले तक डूबा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आरंग क्षेत्र के ग्राम कुटेला में रेत माफियाओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने ग्रामीणों के निस्तारी तालाब (दैनिक उपयोग के तालाब) को ही पाट दिया है और वहां धड़ल्ले से रेत का अवैध भंडारण कर रहे हैं। इस संबंध में ग्राम सरपंच और ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन से लेकर सीएम हेल्पलाइन सेवा 1076 तक में लगातार शिकायतें दर्ज कराई गई थी, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी उच्च स्तरीय शिकायतों के बाद भी खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन ने माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि प्रशासन और खनिज विभाग की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार मुमकिन नहीं है। क्षेत्र में दिन-रात रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण धड़ल्ले से जारी है। कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर जानबूझकर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता कहां जाए? हमारे गांव के संसाधनों को लूटा जा रहा है। तालाब नष्ट किए जा रहे हैं, और अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं।

तनाव का माहौल

चक्काजाम की खबर मिलते ही आरंग पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और चक्काजाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि ग्रामीण इस बार किसी खोखले आश्वासन को मानने को तैयार नहीं हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक रेत माफियाओं के खिलाफ जमीनी स्तर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती और अवैध भंडारण को नहीं हटाया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; वन कर्मियों को चार घंटे बंधक बनाने वाले 10 ग्रामीणों पर जुर्म दर्ज, अवैध शिकार की खबर पर पहुंचा था अमला

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा के वनखंड कक्ष क्रमांक 95-96 में जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस के अवैध विक्रय की…

    COLLECTOR; नियम सबके लिए बराबर, कलेक्टर ने खुद को दे दी सजा, कर्मचारी भी रह गए सन्न

    बिलासपुर, आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे बदलने के लिए…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा