MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के पास अवैध रूप से रेत खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन चालक ने ड्यूटी पर तैनात महिला वन अधिकारी एवं कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया।

नेशनल ग्रीन ट्रिव्यूनल की पाबंदी समाप्त होने के बाद प्रदेश में अधिकृत रुप से रेत घाट खुल गए है। इसके साथ ही राज्य में अवैध रेत खनन का खेल शुरु हो गया है और रेत माफिया फिर साक्रिय हो गए है। इसके साथ ही रेत माफिया की गुंडागर्दी भी शुरु हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मुंगेली वनमंडलाधिकारी तन्मय कौशिक को मुखबिर से भरतपुर परिसर के आरक्षित वन क्षेत्र (कक्ष क्रमांक 556) में अवैध खनन की सूचना मिली थी। डीएफओ के निर्देश पर उपवनमंडलाधिकारी दशहंस प्रकाश सूर्यवंशी और लोरमी वन परिक्षेत्र अधिकारी जूही वर्मा की अगुवाई में वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात ही इलाके की घेराबंदी कर दी।मौके पर लोरमी थाना के ग्राम चेचानडीह निवासी रमेश यादव पिता जन्तू यादव ट्रैक्टर और ट्रॉली के माध्यम से कन्हैया नाला से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन करता पाया गया।

अभद्रता और जान से मारने की कोशिश

वन विभाग की टीम ने जब ट्रैक्टर को रोककर रेत के परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान आरोपी वाहन चालक ने मौके पर मौजूद महिला वन अधिकारी और कर्मचारियों से न केवल अभद्रता की, बल्कि वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए अधिकारियों पर चढ़ाने और उन्हें जान से मारने का प्रयास भी किया। हालांकि, वन अमले की सतर्कता से आरोपी के मंसूबे नाकाम हो गए।

सामग्री जब्त

इसके बाद परिसर रक्षक भरतपुर द्वारा स्थिति को संभालते हुए आरोपी वाहन चालक के कब्जे से अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अवैध खुदाई में प्रयुक्त 3 नग तसला और 2 नग फावड़ा जब्त किया गया।मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जब्तशुदा वाहन और औजारों को उच्च तकनीकी केंद्रीय रोपणी तुलसाघाट पहुंचाया गया है। वन विभाग द्वारा जब्त वनोपज और वाहन को राजसात करने के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

कार्रवाई में शामिल वन अमला

इस संपूर्ण कार्रवाई में उपवनमंडलाधिकारी दशहंस प्रकाश सूर्यवंशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी जूही वर्मा, वनपाल मनोहर लाल यादव, वनपाल राजेश पाटले, वनरक्षक आशा यादव, वनरक्षक शंकर जोशी, वनरक्षक ललित कुमार बंजारे, प्रदीप ढीमर, सुरेश यादव, टुकेश्वर राठौर, कमलेश्वर मरावी तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; डिजिटल फसल सर्वेक्षण में उदासीनता, पांच पटवारी निलंबित, कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

    0 कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन महासमुंद, छत्तीसागढ के महासमुंद जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही और…

    DM; रजिस्ट्री के बाद भी नामांतरण में देरी, रायपुर की तहसीलों में 250 से ज्यादा मामले लंबित; 5 साल से अटके प्रकरण

    रायपुर, सरकार ने भू-अभिलेख नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नई गाइडलाइन के तहत कार्य होना है। उसके बावजूद जिले में सैकड़ों मामले ऐसे हैं, जो दो साल से…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा