FILM;राज्य के 31 सिनेमाघरों में फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ का प्रदर्शन,गुरु आगरदास की भूमिका में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

रायपुर, सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ कल 19 सितम्बर से छग के विभिन्न जिलों के 31 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो गई है. इस फिल्म से सतनामी समाज सहित लाखों छत्तीसगढ़वासियों की आन, बान, शान व आस्था जुड़ी हुई है.

फिल्म के निर्माता व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जे. आर. सोनी व मीडिया प्रभारी चेतन चंदेल ने मीडिया को बताया कि गुरु घासीदास के द्वितीय सुपुत्र, महान प्रतापी राजा वीर बलिदानी गुरु बालकदास के जीवन दर्शन व शौर्य पर आधारित इस फिल्म में गुरुजी के बचपन से लेकर उनके बलिदान होने तक के सभी प्रसंगों को बखूबी दिखाया गया है.

छ.ग. के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह तथा गुरु बालकदास की आपसी मित्रता से छ.ग. के सर्वसमाज के लोगों को अपने हक, अधिकार और स्वाभिमान को जगाने के लिए दिए योगदान का भी फिल्मांकन किया गया है. फिल्म के निर्देशक अमीर पति तथा संवाद किस कुर्रे का है. फिल्म को बनाने में लगभग तीन वर्ष लगे हैं, जिसकी शूटिंग भण्डारपुरी, नया रायपुर, न्यू राजेंद्र नगर, अमलेश्वर, ओडिशा तथा हैदराबाद में की गई है.

फिल्म में टाइटल सॉन्ग सहित कुल चार गाने हैं, जिसके गीतकार धन्नु पवन महानंद तथा सिंगर अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी व डॉ. देवेश डहरिया ने अपने मधुर स्वर में गीत गाया है. इस फिल्म में गुरु बालकदास की भूमिका ओम त्रिपाठी, गुरु आगरदास की भूमिका मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका पूर्व मंत्री अमरजीत भगत तथा पंडित सूत्रधार की भूमिका पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने निभाई है.

  • Related Posts

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    ​5 सितंबर को वियतनाम में हुए मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में देश की बेटी निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला…

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    0 होटल से टूर ऑपरेटर, होमस्टे, इको-टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन और सोशल मीडिया तक 10 श्रेणियों में होंगे , प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार एवं मेमेंटो रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी