ELECTION;पति के साथ बाइक पर बैठकर मंत्री पहुंची वोट देने

अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गृहग्राम बीरपुर में मतदान किया। पति ठाकुर राम राजवाड़े के साथ वे मोटरसाइकिल पर बैठकर घर से निकली और मतदान केंद्र पहुंची। गांव के प्राथमिक पाठशाला को मतदान केंद्र बनाया गया है।

मंत्री जब केंद्र में पहुंची तो मतदाताओं की कतार लगी थी। मंत्री लक्ष्मी महिलाओं की कतार में और उनके पति ठाकुर राजवाड़े पुरुषों के कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। अपनी बारी आने पर मंत्री ने मतदान किया तथा गांववालों से भी शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

सूरजपुर के महावीरपुर में दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट

सूरजपुर जनपद के ग्राम पंचायत महावीरपुर के बूथ क्रमांक 166 में वार्ड पंच के दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई है। यहां वार्ड पंच के प्रत्याशी विनय गुप्ता और महरुद्दीन के बीच मारपीट का मामला थाने पहुंच गया है। दोनों का सिर फट गया है।

विनय गुप्ता का आरोप है कि फर्जी मतदान कराने की कोशिश का विरोध करने पर उनके ऊपर हमला किया गया। उधर महरुद्दीन का कहना है कि विनय गुप्ता मतदाताओं को धमकाकर अपने पक्ष में मतदान कराने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर मारपीट हुई है। चोटिल अवस्था में दोनों पक्ष जयनगर थाने पहुंचे हैं।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर