SUSPEND; विभागीय सचिव से अभद्रता भारी पड़ी, IFS अफसर मनीष कश्यप निलंबित,अग्रवाल की पदस्थापना

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के साथ अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मनेन्द्रगढ़ में वन उप संरक्षक मनीष कश्यप को भारी पड़ गया। राज्य सरकार ने उनके इस आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस शासन काल में भी मनीष कश्यप को निलंबित किया गया था। अब उनकी जगह चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है।

आदेश के अनुसार, भारत सरकार द्वारा आयोजित एक बैठक की तैयारी को लेकर 23 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव द्वारा दूरभाष पर संपर्क किए जाने के दौरान मनीष कश्यप ने आवश्यक जानकारी देने के बजाय अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। शासन ने इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना है।

इसके फलस्वरूप राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत कार्रवाई करते हुए मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। उन्हें इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इसी बीच वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से दो अन्य IFS अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। जाधव सागर रामचंद्र को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है, जबकि चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है।

  • Related Posts

    GOVT; छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर…

    HC; पुलिस विभाग में प्रमोशन को लेकर विवाद, हाईकोर्ट ने 8 अफसरों को भेजा नोटिस

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में वरिष्ठता को दरकिनार कर कनिष्ठ अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (SP) और कमांडेंट जैसे उच्च पदों का प्रभार दिए जाने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र