Modi 3.0 कैबिनेट में मनोहर लाल,कुमारस्वामी,शिवराज समेत इन नेताओं को मिल सकती है जगह

 नई दिल्ली,  लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ उनकी नई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। इस बीच मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नए चेहरों में शामिल हो सकते हैं, जो नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेंगे।

छत्तीसगढ के बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार तोखन साहू रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ बिलासपुर लोक सभा से विजयी बने तोखन साहू दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय पहले ही पहुंच चुके है। कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री और विधायकों सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से न्योता भेजा गया है। बिलासपुर जिले से डिप्टी सीएम अरुण साव, बिल्हा विधायक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह सहित जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शनिवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए।

महाराष्ट्र से खडसे को आया फोन 

सूत्रों ने बताया कि अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं को नई सरकार में शामिल होना तय माना जा रहा है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश से सांसद जितिन प्रसाद और महाराष्ट्र से रक्षा खडसे के भी नई सरकार का हिस्सा बनने की संभावना है। खडसे ने मीडिया से पुष्टि की कि उन्हें सरकार का हिस्सा बनने के लिए फोन आया है। इनमें से कई नेताओं ने तो मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। एक सूत्र ने बताया कि निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल और किरेन रिजिजू भी शपथ लेंगे।

TPD और JDU के ये नेता बन सकते मंत्री

टीडीपी के राम मोहन नायडू और चंद्रशेखर पेम्मासानी और जेडी(यू) के ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, एच डी कुमारस्वामी और जयंत चौधरी को मंत्री बनाने पर विचार किया जा रहा है।

पंजाब से बिट्टू को मिल सकती जगह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन उनकी प्रोफाइल और पंजाब में अपनी पैठ बढ़ाने की भाजपा की कोशिशों के चलते उन्हें शामिल किया जा सकता है। तेलंगाना से चुने गए बंदी संजय कुमार और जी किशन रेड्डी को एक साथ मोदी के आवास के लिए जाते देखा गया और उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, संभावित मंत्रियों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व