CABINET;मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा, खरीफ फसलों पर बढ़ाई MSP, धान का समर्थन मूल्य 69 रु. बढकर 2369 रुपये क्विंटल

नईदिल्ली, बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में किसानों के लिए दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 69 रुपये से बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी गई है। इसमें 2 लाख 7 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। पिछले 10-11 वर्षों में खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में भारी बढ़ोतरी की गई है। इसी कड़ी में, खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के लिए एमएसपी को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई है। 

ब्याज सहायता योजना को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्याज सहायता योजना को मंजूरी दे दी है। ब्याज सहायता योजना के माध्यम से कार्यशील पूंजी की लागत कम हो गई है। इस योजना में किसानों के लिए 4% ब्याज पर 2 लाख रुपये तक का ऋण मिले इसका ध्यान रखा गया है

केंद्रीय कैबिनेट के पांच बड़े फैसले

1- खरीफ फसलों की MSP में वृद्धि:

कैबिनेट ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि को मंजूरी दी। यह निर्णय केंद्रीय बजट 2018-19 के अनुरूप है, जिसमें MSP को उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना तय करने का प्रावधान है। सबसे अधिक मार्जिन बाजरा (63%), मक्का (59%), तुअर (59%), और उड़द (53%) के लिए अनुमानित है। अन्य फसलों के लिए मार्जिन 50% तक है। 

2- इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम

इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम के तहत किसानों को 2 लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन 4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगा। वहीं सरकार बैंकों को 1.5 प्रतिशत ब्याज में छूट देगी। इसके अलावा समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज सबवेंशन का लाभ भी मिलेगा।

3- रेल लाइन को दी मंजूरी: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश के रतलाम से नागदा के बीच रेलवे लाइन को 4 लेन करने को मंजूरी दी गई है। 

4- इसके अलावा आंध्र प्रदेश में बडवेल-गोपावरम गांव (एनएच-67) से गुरुविंदपुडी (एनएच-16) तक 4-लेन बडवेल-नेल्लोर हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है। 

5-  केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बडवेल-नेल्लोर हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। इसको BOT मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर