CAMP;समाधान शिविर से नदारद DFO को नोटिस देने के निर्देश,अवैध शराब बिक्री से सांसद नाराज,अफसरों को लगाई फटकार

0 समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

रायपुर, सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मंगलवार को सांसद एवं वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी के शंकर नगर नगर निगम जोन 3 और आरंग विधानसभा क्षेत्र के नवा रायपुर अंतर्गत ग्राम राखी में आयोजित समाधान शिविर में  जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

बृजमोहन अग्रवाल ने शंकर नगर में आयोजित समाधान शिविर संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। समाधान शिविर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर, तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां सांसद नहीं, आपके सेवक के रूप में आया हूँ। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि हर गांव को मूलभूत सुविधाएं  पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा प्राथमिकता से मिले। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वे किसी भी पद या स्थान पर हों।

0 नवा रायपुर में अवैध शराब की बिक्री न रुकने पर अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें-बृजमोहन

सांसद बृजमोहन ने ग्राम राखी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुने उन्होंने  सभी ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास की कोई भी योजना बिना भेदभाव के हर गांव तक पहुंचेगी और उनके क्षेत्र का निरंतर विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने रीवा और राखी सहित आस-पास के सभी ग्रामों में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नवा रायपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर श्री अग्रवाल ने आबकारी विभाग को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारियों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी इस दिशा में सतर्कता बरतने को कहा। वन विभाग के डीएफओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और जिला पंचायत के सीईओ को तत्काल कार्यवाही करने के लिए कहा।

सांसद की घोषणा

* 23 नंबर नाली मार्ग पर 5 किलोमीटर लंबी WBM सड़क के लिए मनरेगा मद से 50 लाख रुपए की स्वीकृति
* ग्राम राखी में आबादी भूमि का रकबा बढ़ाने के निर्देश
* NRDA के माध्यम से 14 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण
* ग्राम पंचायत बरौदा में सहकारी समिति भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

  • Related Posts

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार