MURDER; खून से लथपथ मिली पत्रकार की लाश, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

अंबिकापुर, सरगुजा के मनेंद्रगढ़ जिले के अंतर्गत चनवारीडांड स्थित वन काष्ठागार के पीछे एक पत्रकार का खुन से लथ पथ लाश मिली है। सूत्रों के अनुसार मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत मौहारपारा निवासी 32 वर्षीय रईस अहमद कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ शहर से लगे ग्राम चनवारीडांड में एक किराए के मकान में रह रहे थे। जहा गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे घर से 200 मीटर की दूरी पर चनवारीडांड स्थित वन काष्ठागार के पीछे कुछ लोगों ने खून से लथपथ एक युवक का शव देखा जिसका चेहरा कपड़े से ढंका हुआ था।

इधर उक्त घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव की शिनाख्त रईस अहमद के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची जहा घर पर मृतक की पत्नी सफीना अपनी 3 वर्षीय बच्ची के साथ थी। पुलिस अधीक्षक ने मृतक की पत्नी से जरूरी पूछताछ की जहा शुरूआती पूछताछ में उसने बताया कि देर रात 2 युवक घर पर आए थे। वहीं मृतक की मासूम बेटी ने भी पुलिस को अहम जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता रात में बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहे थे। घर की दीवार एवं दरवाजे पर खून के छींटे भी पाए गए हैं। वहीं घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर सीसी सडक़ के किनारे खून से सना एक गमछा भी पुलिस ने बरामद किया है। संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी को सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ लाकर पूछताछ की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा