MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि उसका कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा. इस भयावह दृश्य को जिसने भी देखा, वह सन्न रह गया और पूरे गांव में दहशत फैल गई.

ये पूरा मामला कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव का है. जहां बुधवार शाम सालिक राम नाम के एक मजदूर ने अपनी पत्नी चैत कुंवर की गला काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी अक्सर पति के चरित्र पर शक करती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे.

दोनों ने साथ बैठकर पी थी शराब

घटना वाले दिन भी सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. शाम के समय दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी फिर विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर सालिक राम ने धारदार चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. वारदात के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ.

मोटरसाइकिल पर सिर लेकर निकला पति

हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी का सिर एक प्लास्टिक की बोरी में रखा और मोटरसाइकिल से निकल पड़ा. रास्ते में वह लोगों को खुद ही बताता रहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. कुछ जगहों पर उसने बोरी खोलकर लोगों को कटा हुआ सिर भी दिखाया, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों फैल गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

चार मासूम बच्चे अब मां के साए से वंचित

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद और शक की बात सामने आई है. मामले की विस्तृत जांच जारी है. इस घटना के बाद सबसे ज्यादा असर उस परिवार पर पड़ा है, जहां चार छोटे-छोटे बच्चे अब मां के साए से वंचित हो गए हैं और उनके भविष्य पर भी संकट खड़ा हो गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    CRIME; निलंबित रजिस्ट्रार समेत 6 पर FIR, नर्सिंग काउंसिल में फीस-रजिस्ट्रेशन घोटाले में कार्यवाही

    रायपुर, छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की गई. अब संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…