MURDER; जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत, पत्नी से विवाद के बाद बौखलाया

रायपुर, राजधानी रायपुर में पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरी पारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोपी जीजा जितेंद्र वर्मा जो पेशे से एक बाउंसर है, उसने अपनी दो सालियों पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी. इस हमले में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

मृतक युवती की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती का नाम दुर्गेश्वरी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गीतांजलि के माथे पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दुर्गेश्वरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, पति जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू बाउंसर का काम करता है. वह पत्नी खिलेश्वरी के कैरेक्टर पर शक करता था. ऐसे में आए दिन दंपती में विवाद होते रहता था. मंगलवार को विवाद के बाद पत्नी बच्चे के साथ ससुराल चली गई थी, जीतेंद्र का पत्नी से संपर्क नहीं हो रहा था.

ऐसे में वह रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच मोवा बाजार के पास स्थित ससुराल में लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा. इस दौरान उसकी सालियां गीतांजलि और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे समझाकर वापस जाने को कहा. इसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और घर में मौजूद अपनी दोनों सालियों पर फायरिंग कर दी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार, पैसों और टेंडर के लालच में वारदात को दिया अंजाम

    राजनांदगांव,  पदमश्री फुलबासन देवी यादव के अपहर का प्रयास मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, अपहरण के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया…

    SUICIDE; ट्रेन के आगे लेटे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, सिर धड़ से अलग, टुकड़ों में बंटा शरीर, 10 वीं में पढ़ती थी छात्रा

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। 6 मई की सुबह साढ़े 3 बजे दोनों दल्लीराजहरा-अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…