MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और भाभी की हत्या की थी। एसएसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व और लोरमी पुलिस की बेहतरीन फील्ड पुलिसिंग के बदौलत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला ग्राम नवलपुर का है, जहां बंद मकान से आ रही बदबू के बाद जब ताला तोड़ा गया तो 50 वर्षीय नंदकुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरीबाई कश्यप के क्षत-विक्षत शव बिस्तरों पर मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने खुद कमान संभाली और मामले के त्वरित व सूक्ष्म निस्तारण के लिए विशेष निर्देश दिए। एसएसपी पटेल के रणनीतिक मार्गदर्शन और लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव की कुशल अगुवाई में तुरंत साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया।

जमीन विवाद में वारदात को दिया अंजाम

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव की टीम ने बिना वक्त गंवाए घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया और फॉरेंसिक साक्ष्यों को जुटाया। पारंपरिक बेसिक पुलिसिंग और तकनीकी इनपुट्स को मिलाते हुए जब कड़ियां जोड़ी गईं तो मृतक के सगे भाई नंदु कश्यप पर शक की सुई जा टिकी। जब संदेही नंदु कश्यप से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर सका।

आरोपी ने कबूल किया कि पैतृक जमीन के 50 डिसमिल हिस्से के विवाद और रंजिश में उसने 19 अगस्त की दरम्यानी रात कुदरी से हमला कर अपने भाई और भाभी की नृशंस हत्या की थी। आरोपी नंदु कश्यप की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदरी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई और अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की इलाके में सराहना हो रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; भूपेश बघेल के पीए केके चंद्रवंशी, पूर्व ओएसडी चेतन के घर ईडी की दबिश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश…

    SUICIDE; ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नॉन टीचिंग वाली नौकरी से जाने थीं परेशान

    0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस कोलकाता,  पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती