MURDER; लिव इन पर रहने से इन्कार करने पर प्रेमी ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर, लिव इन में रहने से इन्कार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। हत्या की सूचना पर पहुंची कोटा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कोटा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि अमाली निवासी गुलशन यादव (24) गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी करता था। उसका गांव में ही रहने वाली युवती अंजू यादव (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे। शादी नहीं हो पाने के कारण दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। दो महीने पहले वे गांव में ही एक मकान में अलग रहने लगे। इस बीच दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। इधर युवती बिना शादी के दूसरे मकान में नहीं रहना चाहती थी। वह गुलशन पर शादी कर अपने घर में रहने की बात कह रही थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों शांत हो गए थे। दोपहर को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस होने लगी। बार-बार विवाद से गुस्साए युवक ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अंजू के गले में कई बार हमला किया। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने CGPSC के पूर्व सचिव ने की पेपर लीक, ​हाई कोर्ट बोला ये हत्या से भी बड़ा अपराध

    बिलासपुर, छत्तीसगढ पीएससी 2021में हुए पेपर लीक एवं भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव, सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।…

    CRIME; गृहमंत्री के इलाके के बच्चे भूखे-प्यासे मिले, 16 में से 7 नाबालिग, काम दिलाने के नाम पर ले गए थे राजधानी ………..

    दुर्ग, छत्तीसगाढ के दुर्ग जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बच्चों को…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र