MURDER; वोटर्स को मतदान केंद्र ले जा रहे ऑटो ड्राइवर की हत्या, इलाके में मची खलबली

 संबलपुर, सोमवार दोपहर ओडिशा के बरगढ़ विधानसभा इलाके में मतदान के दौरान ऑटो चालक विश्वनाथ मिर्धा की निर्मम हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर जिले में सनसनी फैल गई है और लोग मतदान केंद्र जाने से कतराने लगे।इसे देखते हुए बरगढ़ जिलाधीश आदित्य गोयल की ओर से प्रेसवार्ता जारी करते हुए लोगों को बताया गया कि पुरानी दुश्मनी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। चुनाव से इसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और लोगों को इससे डरने की जरुरत नहीं है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बरगढ़ जिला के सदर थाना अंतर्गत सरसरा गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 128-129 से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई।

बताया जा रहा है कि सरसरा गांव के मिर्धापाड़ा का विश्वनाथ मिर्धा कुछ मतदाताओं को ऑटो से लेकर मतदान केंद्र की ओर जा रहा था तभी उसी के गांव के अशोक महानंद ने उसे आधे रास्ते में रोककर झगड़ा करने लगा और फिर एक भुजाली से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। दिनदहाड़े ऐसी हत्या को देख कई मतदाता भयभीत होकर बगैर मतदान की वापस लौट गए।

चुनाव के दिन मतदान केंद्र से थोड़ी दूर घटित इस घटना की खबर लगते ही उत्तरांचल पुलिस आईजी हिमांशु लाल और बरगढ़ एसपी प्रहलाद सहाय मीणा घटनास्थल पर पहुंचे हैं। हत्यारे अशोक महानंद की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PAPER LEAK; मेडिकल कॉलेज PG पेपर लीक मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई , गठित होगी विशेष टीम

    भुबनेश्वर, ओडिशा के प्रसिद्ध एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बहुचर्चित व संवेदनशील मामले में राज्य  सरकार ने…

    HC; सार्वजनिक हित के बिना नहीं दी जा सकती किसी की व्यक्तिगत जानकारी,सूचना के अधिकार पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

    बिलासपुर, सूचना का अधिकार अधिनियम को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच ने कहा, कि किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी जैसे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र