MURDER; कुत्ते को खिलाया चूहा मारने की दवा, सफल हुआ तो बारी-बारी से की 8 हत्याएं, कसडोल हत्याकांड का खुला राज

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाआजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना खर्वे में हुए 8 मौतों पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसहाय जायसवाल (46) को गिरफ्तार कर इस 8 हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव में ही पुरानी रंजिश, विवाद, गाली-गलौज, चारित्रिक संदेह और टोना-टोटका के शक में एक-एक कर 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने शराब में “सुहागा” नामक जहर मिलाकर वारदातों को अंजाम दिया। बताया कि पहले कुत्ते को मारा फिर बाारी बारी से 8 लोगों को मौत की नींद सुला दी।

इस तरह एक-एक कर की गईं हत्याएं

  • 6 फरवरी: बद्री की हत्या, गाली-गलौज और शराब के लिए परेशान करने की रंजिश।
  • 20 फरवरी: बुठालू की हत्या, चुनावी विवाद और समाज को गाली देने का बदला।
  • 12 मार्च: छत्तूराम की हत्या, पत्नी पर बुरी नजर रखने के शक में।
  • 20 मार्च: बुधराम की हत्या, जमीन विवाद और सामाजिक रंजिश।
  • 31 मार्च: विनोद कुमार की हत्या, लगातार अपमान और गाली देने से नाराजगी।
  • 28 अप्रैल: गजानंद की हत्या, टोना-टोटका करने के शक में।
  • 29 अप्रैल: चैतूराम की हत्या, 50 हजार रुपये के कर्ज और ब्याज से छुटकारा पाने के लिए।
  • 14 मई: महेतरू राम की हत्या, पुराने चुनावी विवाद और तानों का बदला।

7 शवों को कब्र से निकाला

मामले का खुलासा तब हुआ जब 6 जून को ग्रामीणों ने फरवरी से मई के बीच 8 लोगों की संदिग्ध मौतों की शिकायत प्रशासन और पुलिस से की। ग्रामीणों ने रामसहाय पर शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने सभी मामलों की गहन जांच शुरू की। 7 शवों का उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि एक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था।

चूहा मारने की दवा के नाम पर खरीदा था जहर

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने गांव में “चूहा मारने की दवा” के नाम पर सुहागा जहर खरीदा था। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दबाव में आरोपी टूट गया और उसने सिलसिलेवार हत्याओं की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को मारने के बाद लोगों के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी जाता था, वहीं चेहरे पर ना डर किसी तरह का व हाव भाव नजर ही नहीं आता था। बेफ्रिक होकर लोगों के दुख में शामिल हो जाता था। जिसके चलते लोगों को भी शक नहीं होता था। वहीं जब मामले का खुलासा हुआ तो लोग भड़क उठे। आज पुलिस जब क्राइम सीन पर पहुंची तो लोग आरोपी को गाली देने लगे।

पहले कुत्ते पर किया जहर का परीक्षण

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले जहर का परीक्षण एक श्वान पर किया। सफल होने के बाद उसने 6 फरवरी को पहली हत्या की। आरोपी शराब में सुहागा मिलाकर अपने परिचितों को पिलाता था और मौत को सामान्य बीमारी या अत्यधिक शराब सेवन जैसा दिखाता था।

एक की बची जान

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 8 मर्डर करने में सफल हो गया है। इसके अलावा आरोपी ने कार्तिक नामक युवक को भी जहर मिली शराब पिलाई थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। इस मामले को हत्या के प्रयास में शामिल किया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ कुल 9 अपराध दर्ज किए है।

पुलिस जांच में खुली परत-दर-परत साजिश

पुलिस ने बताया कि आरोपी हर वारदात के बाद सामान्य व्यवहार करता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। लगातार मौतों के बावजूद गांव में इसे सामान्य घटनाएं माना जाता रहा। तकनीकी जांच, ग्रामीणों से पूछताछ और आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। आरोपी के खिलाफ 8 हत्या और 1 हत्या के प्रयास सहित कुल 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है। इस बहुचर्चित हत्याकांड के खुलासे में रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन, एसपी ओ.पी. शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक, निरीक्षक प्रवीण मिंज और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणाली वैद्य की टीम की अहम भूमिका रही।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CSMCL SCAM; पांच एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश

    रायपुर, शराब घोटाला मामले से जुड़े कथित मैनपावर भुगतान केस में EOW/ACB ने कोर्ट में 500 पेज का पूरक चालान पेश किया है. ये चालान छत्तीसगढ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड…

    ACB; 2 कृषि अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी-करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, फसल बीमा के बदले मांगी थी रकम

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा