MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां परिवार में बीमारी और जादू-टोने का शक ऐसा गहराया कि मामला खूनी वारदात तक पहुंच गया।

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में एक महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी पर भी जानलेवा हमला किया गया। घर के भीतर हुए इस खौफनाक हमले में मां-बेटे की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पारिवारिक विवाद और जादू-टोने के संदेह की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब 9 अक्टूबर को सुखी सोनकर अपने घर पहुंचा। वहां पत्नी कमला सोनकर और बेटा खुमेन्द्र सोनकर मृत अवस्था में मिले, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। घर का यह मंजर देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घायल ममता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई। डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीमें बनाई गईं। पुलिस ने घटना स्थल से मिले साक्ष्यों और संदिग्धों की जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान घटना के बाद से फरार चल रहे हेमंत कुमार सोनकर पर पुलिस का संदेह गहराया। तलाश के बाद उसे 12 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सोनू सोनकर और केशर सोनकर की भूमिका भी सामने आई।

बीमारी को लेकर जादू-टोने का शक

पुलिस की विवेचना के अनुसार, परिवार में विवाद के साथ सदस्यों की तबीयत खराब होने को लेकर जादू-टोना किए जाने का संदेह भी था। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद और संदेह के बीच हेमंत कुमार सोनकर ने अपनी चाची कमला सोनकर और चचेरे भाई खुमेन्द्र सोनकर पर धारदार हथियार से हमला किया। चचेरी बहन ममता सोनकर पर भी हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हमले में कमला और खुमेन्द्र की जान चली गई।

खूनी वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की टंगिया और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसके अलावा, घटना के समय पहने गए कपड़ों और टंगिया के लकड़ी के बेंट को जलाकर नष्ट करने के प्रयास से जुड़े अवशेष भी मिले हैं।

तीनों आरोपी गए जेल

पुलिस ने साक्ष्य नष्ट करने और आरोपियों के बीच योजना से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) और 238 भी जोड़ी है। पुलिस ने मामले में हेमंत कुमार सोनकर (36), सोनू सोनकर (34) और केशर सोनकर (55), सभी निवासी ग्राम चौथना, को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीमों ने संदिग्धों की पतासाजी, पूछताछ और साक्ष्य संकलन के जरिए मामले की कड़ियां जोड़ीं। चौथना की इस वारदात ने एक परिवार को उजाड़ दिया। मां-बेटे की हत्या और बेटी पर जानलेवा हमले के पीछे पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद और जादू-टोने का संदेह सामने आया है। फिलहाल मामले में आगे की विवेचना जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    CRIME; शादी के दूसरे दिन ही पत्नी से मांगे 3 करोड़ और कार, डिप्टी कलेक्टर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

    रायपुर,. छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है. डिप्टी कलेक्टर और उनके परिजनों के खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ना,…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा