NEET; एमबीबीएस में दाखिला आज से, पहले राउंड में जनरल का कट ऑफ 477 अंक, पहली आवंटन सूची में 1988 छात्रों के नाम

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। पहले राउंड में जनरल कैटेगरी छात्रों का कट ऑफ 720 में 477 अंक गया है। अगले राउंड में कट ऑफ 5 अंक तक और गिर सकता है। आवंटन सूची में 1988 छात्रों के नाम है। छात्रों को संबंधित कॉलेजों में 18 से 23 अगस्त तक एडमिशन लेना होगा। एडमिशन के लिए 6 दिन का समय दिया गया है।

मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन

आवंटन सूची के अनुसार नीट-यूजी सीजी टॉप-10 के सभी छात्रों को नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में एमबीबीएस सीट का आवंटन किया गया है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इनमें कितने छात्र एडमिशन लेते हैं। पिछले सालों का ट्रेंड रहा है कि महज 3 से 4 छात्र प्रवेश लेते रहे हैं। अगर ये छात्र एडमिशन नहीं लेंगे तो वे स्वत: ही काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में दूसरे राउंड में बची हुई सीटों को भरा जाएगा।

466 कट ऑफ वाले यूआर कैटेगरी के छात्र को सरकारी कालेज में एमबीबीएस की सीट नहीं मिल पाई है। दूसरे या तीसरे राउंड में भी संभावना कम दिख रही है। ऐसे में उन्हें निजी कॉलेज या सरकारी के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। स्टेट से होने वाली काउंसलिंग में स्टेट, मैनेजमेंट और एआरआई कोटे को भरा जाता है। 10 फीसदी गरीब सवर्णों की सीटें भी शामिल हैं। वहीं 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया और 3 फीसदी सीटें सेंट्रल पुल के लिए हैं।

बिलासपुर व भिलाई के छात्रों का प्रवेश रायपुर में

4 निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को नवा रायपुर स्थित हैल्थ साइंस विवि कैंपस में एडमिशन लेना होगा। इनमें रायपुर व भिलाई कॉलेज के छात्र शामिल हैं। वहीं बिलासपुर व भिलाई के निजी डेंटल कॉलेजों के छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया सरकारी डेंटल कॉलेज रायपुर में होगी। निजी मेडिकल कॉलेजों ने विवि कैंपस में एडमिशन कराने का विरोध किया था।

उनका कहना था कि छात्रों को कई बार एफिडेविट बनाने के लिए नोटरी की जरूरत पड़ती है। बैंक भी जाना पड़ता है। ऐसे में नवा रायपुर में दिक्कत हो सकती है। देर शाम तक काउंसलिंग होने पर सुरक्षा का मामला भी सामने आ सकता है। शहर से दूर होने के कारण वहां एडमिशन की प्रक्रिया आसान नहीं रहेगी। इसलिए कालेज प्रबंधन और अभिभावक इसका विरोध कर रहे थे।

प्रदेश में विभिन्न कोटे की सीटें

कोटे सीटें

स्टेट 1418

मैनेजमेंट 234

ऑल इंडिया 209

सेंट्रल पुल 38

एनआरआई 81

कुल 1980

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा