US;भारत संग दोस्‍ती की 25 वर्षों की मेहनत खत्म… 50% टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप को NATO एडवाइजर ने दिखाया आईना, चेताया भी

वॉशिंगटन, अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से भारतीय सामानों पर लगाया गया 50 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया। इसके बाद रूस से तेल खरीद की बात कहते हुए इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। ट्रंप के इस फैसले पर दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही है। नाटो गुट की एडवाइजर क्रिस्टल कौल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ट्रंप का टैरिफ का फैसला अमेरिका और भारत के संबंधों को बड़ा नुकसान करेगा।

क्रिस्टल कौल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के सबंध पिछले ढाई दशक में दोनों ओर से की कई कड़ी मेहनत से बने हैं। इसमें खुद डोनाल्ड ट्रंप का पहला पहला राष्ट्रपति कार्यकाल भी शामिल है। अब ये पूरे प्रयास और द्विपक्षीय संबंध संकट में हैं। इसकी वजह ट्रंप की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाया गया 50 प्रतिशत का टैरिफ है।

टैरिफ वापस लिए जाएं

कौल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ट्रंप के टैरिफ से भारत और अमेरिका के संबंधों को धक्का लगेगा। टैरिफ लगाने का ट्रंप का कदम व्यापार जगत को सीधे प्रभावित करेगा। ट्रंप को इस फैसले को तुरंत वापस लेना जरूरी है। ऐसा नहीं होता है तो अमेरिका और भारत के संबंधों को फिर से बेहतर करने में कई वर्ष लग सकते हैं।

क्रिस्टल कौल ने आगे कहा कि यह एक निर्देश की तरह है। अमेरिकी सरकार ये कर रही है लेकिन कई लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाएं भारत के प्रति ऐसा नहीं सोचती हैं। भारत के खिलाफ सख्त रुख ठीक नहीं है क्योंकि यह एक खास सहयोगी को हमसे दूर करता है। ऐसे में ट्रंप को अपने फैसले पर फिर से सोचते हुए इसे वापस लेना चाहिए।

फिजी के पीएम ने भी दिया रिएक्शन

अमेरिका की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने पर फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका ने प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को राबुका ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि हो सकता है कोई व्यक्ति आपसे बहुत खुश नहीं है लेकिन आप उन असहज स्थितियों को झेल सकते हैं।राबुका ने कहा कि मेरी अमेरिका के राष्ट्रपति से कोई व्यक्तिगत बातचीत नहीं हुई है। मैंने रूस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया है और मेरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई है। मैंने कहा कि अब (टैरिफ) जो कुछ हो रहा है, उसका असर अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों पर पड़ रहा है।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम