NAXALITE; जंगल में नक्सलियों का मिला डंप, 8 देसी हथियार और 229 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

जगदलपुर , छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने दुर्गम जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाकर भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री में 8 कंट्रीमेड हथियार, विभिन्न हथियारों के 229 जिंदा कारतूस, एक टिफिन आईईडी, हैंड ग्रेनेड और इलेक्ट्रिक डेटोनेटर शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर 25 नवंबर को थाना चिंतलनार क्षेत्र के गुण्डराजगुड़ेम और रासापल्ली के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की एवं मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

अभियान के दौरान रासापल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखा गया डम्प मिला। इसकी तलाशी लेने पर 2 सिंगल शॉट रायफल और 6 भरमार बंदूक सहित कुल 8 देसी हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा एके-47 के 98, एसएलआर के 49, इंसास के 35, .303 के 30, 9 एमएम के 13 और 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस मिले। इस तरह कुल 229 कारतूस बरामद किए गए।

सर्चिंग के दौरान मिली ये सामग्रियां

सर्चिंग के दौरान 10 से 12 किलोग्राम वजन का एक टिफिन आईईडी भी मिला, जो वायर रहित अवस्था में था। इसके साथ 3 हैंड ग्रेनेड, 4 देशी तीर बम, 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, बीजीएल सेल, बीजीएल कारतूस, लगभग 50 मीटर कोडेक्स वायर और करीब 5 किलोग्राम गन पाउडर भी बरामद किया गया। संयुक्त टीम को मौके से एके-47 और इंसास की 4-4 मैगजीन, स्टेन गन की 2 मैगजीन, वायरलेस सेट, बैटरियां, रिमोट रिसीवर, इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली साहित्य, काली वर्दी के 15 जोड़ी सेट, कॉम्बैट वर्दी का कपड़ा, दवाइयां और अन्य उपयोगी सामग्री भी मिली है।

नारायणपुर में भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

नारायणपुर में भी पुलिस ने नक्सलियों के डंप का पता लगाया और एक नग SLR, एक नग इंसास रायफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। डंप से ऑटोमेटिक SLR व इंसास हथियारों के 52-52 नग जिंदा कारतूस, वायरलेस सेट 2 नग, लेजर पेन, मैगजीन कवर, देशी कट्टा भी बरामद किया गया। नक्सलवाद के खात्मे के साथ जिले में नक्सलियों के डम्प की सर्चिंग जारी है।

सुरक्षा बलों ने जमीन से खोदकर निकाला 40 लाख रुपए नगद

ऐसे ही एक बड़ा डंप बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम बड़ेपल्ली के समीप जंगल में बरामद किया गया. डीआरजी, थाना भैरमगढ़ पुलिस और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई 39,77,000 रुपए नगद बरामद किया गया. पुलिस को 24 नवंबर को मुखबिर से ग्राम बड़ेपल्ली के जंगल में जमीन के अंदर संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली. इस पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भेरमगढ़ नवीन कुमार एक्का के नेतृत्व में डीआरजी, थाना भैरमगढ़ पुलिस एवं बीडीएस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बड़ेपल्ली के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया गया.सर्चिंग के दौरान बीडीएस टीम ने डिमाइनिंग एवं तलाशी की कार्रवाई में जमीन के अंदर बोरी में रखा स्टील का डिब्बा बरामद किया. डिब्बे के अंदर टेप से लिपटे पैकेट मिले, जिनकी जांच करने पर उनमें 500-500 रुपए के नोटों में कुल 39,77,000 रुपए नगद राशि बरामद की

नक्सल डंप की तलाश में लगातार अभियान

पुलिस के मुताबिक, जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जंगलों और दुर्गम इलाकों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के डम्प की तलाश लगातार की जा रही है। बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुकमा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल बनाए रखने के लिए सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COAL SCAM; कोयला लेवी घोटाले की चपेटा में एक और IAS, जयप्रकाश मौर्य ने अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाई कोर्ट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 540 करोड़ रुपये से अधिक के कथित कोयला लेवी घोटाले में एक और वरिष्ठ IAS अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जांच एजेंसियों ने…

    ED;दुबई भागने के पहले वकील हिमांशु शेखर गिरफ्तार,अफसरों को सेट करने सौरभ चंद्राकर से लिए 15 करोड़ रुपये

    रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। वकील हिमांशु शेखर पर आरोप है कि…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..