NAXALITE; भैरमगढ़ क्षेत्र में आइईडी की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

जगदलपुर,  नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी की चपेट में आने से सोमवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार के ओड़सापारा ग्राम बोड़गा में दो बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे अपने माता-पिता के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने गांव के पास जंगल गए थे। जहां जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आइईडी लगाया था।

जानकारी अनुसार गांव में तेंदूपत्ता तुड़ाई चल रही है। ग्राम बोड़गा निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम (13 वर्ष) व बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम (11 वर्ष) अपने माता-पिता के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी की चपेट में दोनों बच्चे आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

प्रेशर आइईडी आदिवासी ग्रामीणों के लिए बन रहा काल

भैरमगढ़ के बोड़गा में हुई आइईडी ब्लास्ट से दो बच्चों की मौत से ग्रामीणों में दहशत बन गया है। अभी आइईडी की चपेट में आने से दोनों बच्चों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं 10 मई को तेंदूपत्ता तोड़ने गई बुरजी की एक आदिवासी युवती शांति पुनेम की प्रेशर आईईडी ब्लास्ट होने से मौके पर मौत हो गई थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा