NAXALITE; चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों को निशाने पर लेने के लिए IED बम किया गया था प्लांट, 2 मजदूरों की मौत, एक घायल

जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आईईडी (IED) की चपेट में आकर आयरन ओर माइंस (IED Blast in Iron Ore Mines Area) में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई. इसके साथ ही एक अन्य घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई आयरन ओर खदान क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से मजदूर रितेश गागड़ा (21) और श्रवण कुमार (24) की मौत हो गई और उमेश राणा घायल हो गया. बताया जा रहा कि इस आईईडी को चुनाव के दौरान रक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि आमदई स्थित लौह अयस्क खदान में काम करने वाले मजदूर रोज की तरह शुक्रवार सुबह काम रहे थे. जब वे खदान क्षेत्र में थे तभी एक मजदूर का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया. इससे विस्फोट हो गया और घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया.

खदान का नक्सली कर रहे विरोध

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. जिसके बाद में पुलिस ने रितेश का शव और घायल उमेश को घटनास्थल से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद लापता अन्य मजदूर श्रवण की तलाश की गई तो कुछ दूरी पर उसका भी शव बरामद कर लिया गया. उन्होंने बताया कि घटना जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खदान में हुई है. निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आमदई घाटी में लौह अयस्क खदान आवंटित किया गया है. जिसका नक्सली लंबे समय से विरोध कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    CRIME; वन विभाग की टीम पर हमला, अतिक्रमणकारियों ने 6 कर्मियों को 6 घंटे बंधक बनाकर पीटा

    महासमुंद, छत्तीसगध के महासमुंद जिले में वन विभाग के अमले पर जानलेवा हमले की बड़ी घटना सामने आई है. बागबाहरा वन परिक्षेत्र में जंगल की सुरक्षा करने गए 6 वन…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा